अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा टिस्कॉन सरिया, बिरला ओपस पेंट, पिवट टाइल्स और बीच का हर सामान, पूरे मुज़फ़्फ़रपुर में डिलीवरी, पक्के जीएसटी बिल के साथ। हमारे इंजीनियर बताते हैं कि आपके घर में कितना सामान लगेगा, ताकि न कम पड़े, न बचे।
रेट दुकान से ले जाने पर हैं। डिलीवरी और थोक का रेट व्हाट्सऐप पर पूछिए। कल का रेट और पूरे हफ़्ते का हाल रेट वाले पेज पर है।
व्हाट्सऐप पर रेट मँगाइएसिर्फ़ वही ब्रांड जिनके हम अधिकृत विक्रेता हैं, कंपनी के रेट पर। हर सामान पर लिखा है कि स्टॉक में है या नहीं।
स्लाइडर खिसकाइए। बिहार के आम आरसीसी मकान के हिसाब से सामान की मोटी-मोटी लिस्ट मिल जाएगी। रुपये का हिसाब रोज़ सुबह के रेट से भरता है, यानी जो यहाँ दिखे, वही काउंटर पर लगे।
हर नतीजा पीडीएफ़ एस्टीमेट बनकर मिलता है, हमारे नाम और आज के रेट के साथ, या एक टैप में व्हाट्सऐप पर।
हम आर्किटेक्ट सुमित कुमार (डोरिक निर्माण) के साथ काम करते हैं। अपना प्लॉट बताइए, चाहे कट्ठे में हो या फुट में, और पाइए उसका नक्शा, सामने का 3D लुक, वास्तु के हिसाब से कमरे, और ढाँचे की वह ड्राइंग जिस पर मिस्त्री काम करेगा। फिर उसी नक्शे से तश्या का एक पूरा एस्टीमेट, नींव से पेंट तक।
मुज़फ़्फ़रपुर और आसपास के परिवारों के घर डिज़ाइन करते हैं, उन्हीं प्लॉटों पर जो लोगों के पास सच में होते हैं, दो कट्ठे की पतली पट्टी से लेकर मुख्य सड़क के कोने वाले प्लॉट तक। सिर्फ़ ड्राइंग के साथ नहीं, आपके साथ बैठकर।
आर्किटेक्ट से बात कीजिएडिज़ाइन की फ़ीस आर्किटेक्ट की अपनी है। तश्या का एस्टीमेट मुफ़्त है।
ख़रीदने से पहले इनसे पूछिए। इस साइट की हर गाइड यही लिखते हैं और दुकान के समय में व्हाट्सऐप पर जवाब देते हैं।
प्लॉट का साइज़ और मंज़िल बताइए। कितनी बोरी, कितना सरिया लगेगा और लोग कहाँ ज़्यादा खर्च कर बैठते हैं, सब बता दूँगा।सीमेंट, सरिया, ढाँचे के बारे में पूछिए
आज जो तार चुनेंगे, वही तीस साल आपका एसी और गीज़र चलाएगा। साइज़ एक बार में सही लीजिए।वायरिंग, पंखे, इन्वर्टर, पंप के बारे में पूछिए
मुज़फ़्फ़रपुर के आसपास बीस साल साइट पर काम किया है। छत ढलाई में असल में क्या खर्च होता है और मिस्त्री को क्या चाहिए, सब पता है।खर्च और साइट के काम के बारे में पूछिए
ज़्यादातर पेंट उखड़ने की वजह सीलन होती है, पेंट नहीं। दीवार दिखाइए, बता दूँगा कि माजरा क्या है।पेंट, पुट्टी, वाटरप्रूफ़िंग के बारे में पूछिए
हमारी हर टाइल की तस्वीर बाथरूम, किचन, हॉल या पार्किंग में लगी हुई है। अपने कमरे की फ़ोटो भेजिए, हम उसमें तीन टाइल लगाकर वापस भेजेंगे।
तस्वीरें सिर्फ़ अंदाज़े के लिए हैं। असली टाइल दुकान पर देखिए, या हमसे टुकड़े की फ़ोटो मँगाइए।
मुज़फ़्फ़रपुर में सबसे ज़्यादा पूछी जाने वाली चार परेशानियाँ, उनकी वजह, और जो इलाज हम बेचते हैं।
ज़मीन से पानी ऊपर चढ़ता है या बगल के बाथरूम की दीवार से आता है। पेंट साल भर में फूलकर झड़ जाता है।
इलाज: सीप गार्ड + वाटरप्रूफ़ पुट्टीदरारों और पुराने प्लास्टर से बरसात का पानी छत के अंदर उतरता है। सूखे मौसम में, बारिश आने से पहले ठीक कराइए।
इलाज: अल्ट्राटेक वेदर प्रो WP+ 200नई दीवार पर सफ़ेद पाउडर जैसे धब्बे नमी के साथ बाहर आया नमक है। बिहार की मिट्टी और ईंट में यह आम है।
इलाज: सीप ब्लॉकर 2K + बिरला व्हाइट पुट्टीबारीक दरारें जल्दी सूखने और कम तराई से आती हैं। दरार चौड़ी हो या बढ़ रही हो तो ढाँचा दिखवाइए।
इलाज: सील एंड ड्राई SBR, सीमेंट के घोल के साथआइए, सीमेंट देखिए, सरिया उठाकर देखिए, टाइल छूकर देखिए। या व्हाट्सऐप पर लिस्ट भेजिए, हम घर पहुँचा देंगे।
“सस्ते दाम में अच्छा सामान, और मिलनसार स्टाफ़ जो सीमेंट की समझ रखता है।”गूगल पर एक ग्राहक, भगवानपुर के पास घर बनवा रहे हैं