नक्शे की फ़ोटो
नक्शा पास वाला, आर्किटेक्ट का प्लान, या काग़ज़ पर हाथ का बना। हर वो मंज़िल जो बनानी है, ऊपर वाली बाद में बने तब भी।
सबसे अच्छा नक्शा है। अभी नक्शा नहीं बना, तो कमरों की लिस्ट लिख दीजिए। मिस्त्री ने पॉइंट लिस्ट बना ली है, तो वही भेजिए; हम उसी से गिनेंगे।
नक्शा पास वाला, आर्किटेक्ट का प्लान, या काग़ज़ पर हाथ का बना। हर वो मंज़िल जो बनानी है, ऊपर वाली बाद में बने तब भी।
मंज़िल-दर-मंज़िल: कमरे, किचन, बाथरूम। फिर भारी सामान। हर कमरे के आम पॉइंट हम मान लेंगे और लिस्ट पर लिख देंगे।
अगर उन्होंने कमरे-दर-कमरे बल्ब, पंखा, सॉकेट लिख दिए हैं, तो फ़ोटो भेजिए। पॉइंट उनके, और उनके पीछे के बंडल, पाइप और बोर्ड हमारे ज़िम्मे।
यह ऊपर की चैट वाले घर की लिस्ट है: ग्राउंड फ़्लोर पर दो कमरे, किचन, बाथ, 12 A से कम का एक AC, गीज़र और मोटर। आपकी लिस्ट में आपकी गिनती और हर लाइन पर उस दिन का रेट होगा।
हम स्क्वायर फ़ीट से अंदाज़ा नहीं लगाते। लिस्ट का हर अंक हमारी किसी गाइड से आता है, ताकि आप, आपके मिस्त्री और हम, सब एक ही तरह गिनें।
कुछ भेजने से पहले मोटा अंदाज़ा चाहिए? हमारा बंडल काउंटर और वायरिंग कैलकुलेटर पहला अंक दे देंगे। या पूरी लिस्ट एक बिल पर: पूरे घर की वायरिंग किट।
हर लिस्ट शशिकेश ख़ुद बनाते हैं, रेवा रोड की दुकान पर, काउंटर संभालते हुए। दुकान सोमवार से शनिवार, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुली रहती है।
लिस्ट रेट के साथ सीधे आ जाती है।
अक्सर AC की प्लेट का ampere या स्वीकृत लोड। जवाब दीजिए, लिस्ट पीछे-पीछे।
नया कमरा, एक AC और, अगली मंज़िल: भेजिए, बदला हिस्सा दोबारा बना देंगे।
मुफ़्त साइट विज़िट हम नहीं करते। विज़िट में जो देखा जाता, वह तीन फ़ोटो दिखा देती हैं: हर हिस्सा दबने से पहले भेजिए, हम आपके साथ देख लेंगे।
छत में पाइप, गोल बॉक्स, पंखा बॉक्स
हर कमरे की एक फ़ोटो, ऊँचाई से। हम देखेंगे कि हर पंखे का बॉक्स है और AC व आगे की मंज़िल का पाइप डला है। ढलाई से पहले की जाँच
हर दीवार के बॉक्स और खाँचे
हर दीवार, कमरे का नाम चॉक से लिखकर। हम लिस्ट से बॉक्स गिनेंगे और छूटा AC या गीज़र पॉइंट पकड़ेंगे। प्लास्टर से पहले की जाँच
वायर हुआ बोर्ड, ढक्कन खोलकर
हम हर MCB का ampere उसके पीछे के तार से मिलाएँगे और अर्थ बार देखेंगे। पुट्टी से पहले की जाँच
इस साइट पर कुछ सेव नहीं होता। फ़ॉर्म सिर्फ़ मैसेज लिखता है; भेजने का बटन आप व्हाट्सऐप में दबाइए और नक्शे की फ़ोटो वहीं लगाइए।
दुकान से ले जाइए या डिलीवरी पूछिए: डिलीवरी और भाड़ा। हम कहाँ हैं: हमारी दुकान।
रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।
V-Guard Classo+ तार1.5, 2.5 sq mm शेल्फ़ पर · 90 मी. · लाल, काला, हराआज का रेट पूछेंप्रति बंडल UltraTech UltraBolt तारहमारी दूसरी रेंजआज का रेट पूछेंप्रति बंडल 4 और 6 sq mmAC लाइन और मेन · मँगवा देते हैंआज का रेट पूछेंआपकी लंबाईआपकी लिस्ट का कोई साइज़, मॉडल या सामान शेल्फ़ पर न हो, तो हम मँगवा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। आज के रेट: बिजली के सामान के रेट · तार की रेट लिस्ट। इलेक्ट्रीशियन भाइयों के लिए: इलेक्ट्रीशियन कॉर्नर।
हाँ। लिस्ट का कोई पैसा नहीं। हम इसलिए बनाते हैं कि आप सामान हमसे लें; हर लाइन पर उस दिन का रेट रहता है, ताकि आप मिलान कर सकें।
साइट विज़िट हम नहीं करते। उसकी जगह व्हाट्सऐप पर फ़ोटो भेजिए: लिस्ट के लिए नक्शा, फिर ढलाई से एक दिन पहले छत की और प्लास्टर से एक दिन पहले दीवारों की। हम आपके साथ देख लेंगे।
सोमवार से शनिवार, दोपहर 3 बजे तक भेजा तो आम तौर पर उसी दिन। उसके बाद या रविवार को भेजा तो अगले कामकाजी दिन की सुबह। नक्शे में कुछ अधूरा हो तो पहले एक सवाल पूछेंगे।
सिर्फ़ स्क्वायर फ़ीट से तार तय नहीं होता; कमरे, पॉइंट, AC और मंज़िलें तय करते हैं। 1,000 स्क्वायर फ़ीट के दो घरों में बंडल बहुत अलग लग सकते हैं। हर मंज़िल के कमरे या नक्शा भेजिए। क्यों: 1,000 स्क्वायर फ़ीट में कितना तार।
हाँ, अगर कमरों के नाम लिखे हों और हर मंज़िल दिखे। नाप हों तो लाइन की लंबाई ठीक बैठती है, पर बिना नाप के भी बन जाती है; तब लिस्ट पर लिखा रहेगा कि कमरे आम साइज़ के माने गए।
नहीं। यह सामान की लिस्ट है। मज़दूरी आप और आपके इलेक्ट्रीशियन के बीच। CEA के सुरक्षा नियम कहते हैं कि घर की वायरिंग राज्य से लाइसेंस वाला इलेक्ट्रिकल ठेकेदार करे, और कनेक्शन से पहले NBPDCL ख़ुद जाँचती है या लाइसेंस वाले ठेकेदार की जाँच रिपोर्ट मानती है।
उनकी पॉइंट लिस्ट भेज दीजिए। उनके पॉइंट हमसे अलग हैं, तो हम उन्हीं से गिनेंगे। पॉइंट वही हैं और मीटर अलग, तो हम अपनी लाइन की लंबाइयाँ दिखा देंगे, ताकि फ़र्क़ कहाँ है, आप देख सकें।
सिर्फ़ उसका पाइप, आज की छत में, और बोर्ड पर ख़ाली वे। उसका तार तब, जब ऊपर बनाएँ। कितनी मंज़िलें बनानी हैं, बता दीजिए; हम लिस्ट बाँट देंगे।
रेवा रोड, मुज़फ़्फ़रपुर की हमारी दुकान पर तार, स्विचगियर, इन्वर्टर और मोटर देखते हैं, और इस पेज से आई वायरिंग लिस्टें बनाते हैं। हर लिस्ट उसी गिनती से बनती है जो हमारे बंडल काउंटर में है; MCB और तार के अंक V-Guard की अपनी शीट से।
प्लान की फ़ोटो या कमरों की लिस्ट। शशिकेश हर बंडल, पाइप, बॉक्स और MCB, आज के रेट के साथ, व्हाट्सऐप पर भेज देंगे।