English कॉल90310 74624
होम›कैलकुलेटर›सीमेंट
कैलकुलेटर · सीमेंट, बालू, गिट्टी

सीमेंट, बालू, गिट्टी कैलकुलेटर: छत, कॉलम, प्लास्टर, चिनाई

झटपट जवाब, हर 100 sq ft पर
कामबोरीबालूगिट्टी
छत ढलाई, 5 इंचM20, 1:1.5:39½17½ cft35 cft
ईंट की दीवार, 9 इंचमसाला 1:6321½ cft—
फ़र्श की पीसीसी, 3 इंच1:4:82½12 cft24 cft
अंदर का प्लास्टर, 12 mm1:6, एक तरफ़¾5½ cft—

यह बिना बर्बादी के है; लगभग 5% और जोड़िए। अपने नाप, अपने मसाले और अपने रेट के लिए नीचे का कैलकुलेटर चलाइए। कई काम जोड़कर पूरी लिस्ट हमें भेज सकते हैं।

1.23 cft
50 किलो की एक बोरीखुला सीमेंट लगभग 1,440 किलो प्रति घन मीटर होता है।
× 1.54
गीली ढलाई के लिए सूखा माल1 घन मीटर ढलाई में लगभग 1.54 घन मीटर सूखा सीमेंट, बालू, गिट्टी जाता है।
25 लीटर
छत में एक बोरी पर पानीबारिश में खुली छत के लिए IS 456 की सीमा: पानी-सीमेंट अनुपात 0.50।
100 sq ft छत में क्या लगता है
10 × 10 फ़ुट, 5 इंच मोटी M20 छत का सामान 10 फ़ुट × 10 फ़ुट और 5 इंच मोटी छत में लगभग 41.7 घन फ़ुट ढलाई होती है। इसमें लगभग साढ़े 9 बोरी सीमेंट, साढ़े 17 cft बालू, 35 cft गिट्टी और लगभग 240 लीटर पानी लगता है। 10 फ़ुट 10 फ़ुट 5 इंच 41.7 cft ढलाई = 1.18 घन मीटर · सूखा माल × 1.54 साढ़े 9 बोरी सीमेंट, 50 किलो वाली ≈ 476 किलो 17½ cft बालू 35 cft गिट्टी, 20 mm ≈ 240 लीटर पानी, w/c 0.50 ऊपर से लगभग 5% बर्बादी। सरिया, सटरिंग और मज़दूरी अलग।
बालू और गिट्टी सूखे, खुले cft में, जैसे बिकते हैं। हिसाब सूखे आयतन (dry volume) के आम तरीक़े से; पानी की सीमा IS 456 से।
कैलकुलेटर

आपका काम, आपका मसाला, आपका रेट

काम चुनिए, नाप डालिए, मसाला देख लीजिए। दाईं तरफ़ की लिस्ट लिखते-लिखते बदलती है। छत, फिर बीम, फिर कॉलम, एक-एक करके जोड़िए और पूरी लिस्ट हमें भेज दीजिए।

1 · कौन सा काम
2 · नाप
—
3 · मसाला
:
:

—

4 · आपका रेट (चाहें तो)

रेट सीमेंट के आज के रेट और बालू-गिट्टी के रेट से भरा जाता है। मिलान के लिए अपना रेट लिख सकते हैं। कटिंग और डिलीवरी का पैसा अलग लगता है; अपनी साइट के लिए पूछ लीजिए (डिलीवरी)।

आपकी लिस्ट

—
सीमेंट, 50 किलो की बोरी——
मिलाने का पानी——
सामान का कुलरेट पूछें
तश्या को व्हाट्सऐप पर भेजें

हिसाब सूखे आयतन के आम तरीक़े से। मिस्त्री की मोटाई और ईंट का साइज़ इसे बदलते हैं। इसी काम का सरिया: सरिया कैलकुलेटर। ईंट: ईंट कैलकुलेटर। पूरा घर: घर का ख़र्च कैलकुलेटर।

हिसाब कैसे बनता है

100 cft ढलाई में लगभग 154 cft माल क्यों लगता है

इंजीनियर और मिस्त्री सब यही चार क़दम चलते हैं। इन्हें समझ लिया तो ठेकेदार की दी हुई गिनती आप ख़ुद जाँच सकते हैं।

गीली ढलाई, सूखे ढेर से छोटी
गीला आयतन और सूखा आयतन बाईं ओर 1 घन मीटर ढली हुई कंक्रीट। दाईं ओर उसे बनाने के लिए सूखे सीमेंट, बालू और गिट्टी का ढेर, लगभग 1.54 घन मीटर, M20 के लिए 1:1.5:3 में बँटा। ढेर इसलिए सिकुड़ता है कि बालू गिट्टी के बीच की ख़ाली जगह भरता है और सीमेंट बालू के बीच की। 1.00 ढली हुई (गीली) सिकुड़ा गिट्टी 3 बालू 1.5 सीमेंट 1 1.54 सूखा, खुला ढेर 1 बोरी = 50 किलो = 1.23 cft यानी M20 में हर बोरी के साथ 1.8 cft बालू, 3.7 cft गिट्टी
ढलाई के लिए 1.54 आम अनुमान वाला अंक है; मसाले (मोर्टार) के लिए 1.33, क्योंकि उसमें गिट्टी नहीं होती जिसके बीच जगह भरनी पड़े।
  1. गीला आयतन निकालिएलंबाई × चौड़ाई × मोटाई, सब फ़ुट में। 5 इंच की छत = 5 ÷ 12 = 0.42 फ़ुट।
  2. सूखे आयतन में बदलिएढलाई में × 1.54, मसाले में × 1.33। प्लास्टर में ऊपर से 20% और, क्योंकि ईंट की दीवार कभी सपाट नहीं होती और पहला कोट गड्ढे भरता है।
  3. मसाले के हिस्सों में बाँटिए1:1.5:3 में कुल 5.5 हिस्से। सीमेंट 1, बालू 1.5, गिट्टी 3।
  4. सीमेंट को बोरी में बदलिएसीमेंट का cft ÷ 1.23 = बोरी। ढलाई का पानी = 0.50 × सीमेंट का किलो।
मिसाल: 30 × 25 फ़ुट की छत, 5 इंच, M20
30 × 25 × 0.417 = 312.5 cft गीला → × 1.54 = 481 cft सूखा
सीमेंट 481 ÷ 5.5 = 87.5 cft ÷ 1.23 = 71 बोरी · बालू 131 cft · गिट्टी 262 cft
5% बर्बादी जोड़कर: 75 बोरी, 138 cft बालू, 276 cft गिट्टी, लगभग 1,870 लीटर पानी।
मसाले वाले काम: सीमेंट कहाँ जाता है
ईंट की जोड़ और प्लास्टर की परत जोड़ ≈ दीवार का ¼ 3 इंच की देसी ईंट, 10 mm की जोड़ प्लास्टर 12–20 mm टेढ़ी दीवार पर +20%
ये आम अनुमान वाले अंक हैं, किसी कंपनी की शीट के नहीं। मोटी जोड़ या टेढ़ी ईंट में मसाला ज़्यादा लगता है।
किस काम में कौन सा मसाला

कैलकुलेटर किस मसाले से शुरू करता है, और कब बदलें

ढलाई के मसाले IS 456 के नाप वाले (nominal) मसाले हैं। जोड़ाई और प्लास्टर के मसाले आम चलन के हैं। इंजीनियर के नक्शे में कुछ और लिखा हो तो वही मानिए: तीसरे क़दम में मसाला बदल दीजिए।

कामशुरुआती मसालादूसरे विकल्प
छत, बीम, कॉलमसरिया वाली ढलाई (RCC)M20 · 1:1.5:3बारिश में खुली छत के लिए M25 · 1:1:2 (नीचे की बात पढ़िए)। M15 · 1:2:4 सिर्फ़ जहाँ नक्शा कहे।
नींव का फ़ुटिंग, लिंटर, छज्जाRCCM20 · 1:1.5:3छत जैसा ही। फ़ुटिंग के नाप के साथ "कॉलम / बीम" चुनिए।
फ़ुटिंग और फ़र्श के नीचे पीसीसीबिना सरिया1:4:8मज़बूत फ़र्श के लिए 1:3:6; रैंप या गाड़ी वाले फ़र्श के लिए 1:2:4।
ईंट की दीवार, 9 इंच1:6नीचे की बोझ उठाने वाली दीवार में, इंजीनियर कहे तो 1:5 या 1:4।
ईंट की दीवार, 4½ इंचपार्टीशन1:4पतली दीवार को तेज़ मसाला चाहिए। 1:5 से हल्का नहीं।
अंदर का प्लास्टर, 12–15 mm1:6खुरदुरी दीवार पर 1:5।
बाहर का प्लास्टर, 20 mm1:4दो कोट। बारिश की तरफ़ वाली दीवार पर पानी में WP+200 मिलाइए।
छत के नीचे का प्लास्टर, 6 mm1:3पतला कोट ऊपर चिपके, इसलिए तेज़ मसाला।
टाइल या मार्बल के नीचे का बेड1:41:6 का सूखा बेड तभी, जब टाइल कंपनी इसकी इजाज़त दे।
IS 456 बारिश में खुली छत को "मॉडरेट" (moderate) मौसम मानता है।इसके लिए वह कम से कम M25, पानी-सीमेंट अनुपात 0.50 से ज़्यादा नहीं, और हर घन मीटर में कम से कम 300 किलो सीमेंट माँगता है। साथ ही वह नाप वाले सीधे मसाले (1:1.5:3 जैसे) सिर्फ़ M20 तक ही मानता है। असल में बिहार में ज़्यादातर घरों की छत आज भी 1:1.5:3 में ही ढलती है। M25 करना हो तो इंजीनियर से मसाला लिखवाइए और पानी पर कड़ी नज़र रखिए। ढलाई से पहले व्हाट्सऐप पर हमसे बात कर लीजिए।
बोरी कहाँ कम पड़ती है

साइट पर कैलकुलेटर से ज़्यादा माल क्यों लगता है

बीम गिनती में नहीं

सिर्फ़ छत गिनी गई

ढलाई के दिन माल कम पड़ता है

छत के नीचे की बीम और उस तक के कॉलम उसी दिन ढलते हैं। छत का हिसाब बनाकर "लिस्ट में जोड़ें" दबाइए, फिर "कॉलम / बीम" चुनकर बीम भी जोड़िए।

सूखा गीला: फूल जाता है वही बालू, ज़्यादा जगह

गीला बालू फूल जाता है

मसाले में बालू कम पड़ता है

नम बालू सूखे से ज़्यादा जगह घेरता है, इसलिए उसका भरा तसला दिखने से कम बालू रखता है। नाप से मसाला बनाते समय IS 456 इसकी छूट रखने को कहता है। बोरी के हिसाब से मिलाइए और हर बार तसले एक जैसे गिनिए।

ज़्यादा पानी = कमज़ोर छत

आसानी से ढालने को ज़्यादा पानी

कमज़ोर ढलाई, फिर "ठीक करने" को और सीमेंट

छत के लिए IS 456 पानी को सीमेंट के वज़न के आधे तक रखता है: एक बोरी पर 25 लीटर, गीले बालू का पानी मिलाकर। पहले घान (बैच) पर नज़र रखिए और बाक़ी में उतना ही पानी डलवाइए।

इस काम का सामान हमारे यहाँ

सीमेंट, बालू, गिट्टी और ढलाई का बाक़ी सामान

सीमेंट, 50 किलो बोरी

रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

अल्ट्राटेक PPCप्लास्टर, जोड़ाई, पीसीसी, फ़र्श₹ 330प्रति बोरी अल्ट्राटेक प्रीमियमछत, बीम, कॉलम के लिए एक दर्जा ऊपर₹ 471प्रति बोरी अल्ट्राटेक सुपर"मॉडिफ़ाइड PPC", नींव से छत तक₹ 435प्रति बोरी अल्ट्राटेक वेदर प्लसपानी रोकने वाला: छत और सीलन वाली जगह₹ 440प्रति बोरी
बालू, गिट्टी, ईंट
बालूcft के भाव या ट्रॉली से₹ 57प्रति cft गिट्टीछत के लिए 20 mm, पीसीसी के लिए 40 mm₹ 110प्रति cft ईंटहज़ार के भाव से₹ 10,479प्रति 1,000
उसी ढलाई के लिए
टाटा टिस्कॉन सरिया6 से 16 mmआज का रेट पूछेंप्रति किलो अल्ट्राटेक वेदर प्रो WP+200छत और प्लास्टर के पानी में मिलता हैआज का रेट पूछेंप्रति पैक

जो सामान शेल्फ़ पर न हो, वह हम मँगवा देते हैं; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। आज के भाव: सीमेंट का रेट · बालू, गिट्टी, ईंट का रेट · सरिया का रेट। किस काम में कौन सी बोरी: प्रीमियम, सुपर या वेदर प्लस।

लोग हमसे यह पूछते हैं

छोटे जवाब

1000 sq ft में कितनी बोरी सीमेंट लगेगी?

1000 sq ft की छत, 5 इंच मोटी, M20 में: लगभग 95 बोरी, बर्बादी जोड़कर 100। साथ में लगभग 175 cft बालू और 350 cft गिट्टी। बीम अलग से। नींव से प्लास्टर तक पूरे 1000 sq ft घर के लिए 1000 sq ft घर में कितना सीमेंट देखिए, या घर का ख़र्च कैलकुलेटर।

छत ढलाई का ख़र्चा कैसे निकालें?

"छत ढलाई" चुनिए, लंबाई, चौड़ाई, मोटाई डालिए और रेट लिखिए। बोरी, cft और सामान का ख़र्च आ जाएगा। फिर "कॉलम / बीम" से बीम जोड़िए। सरिया सरिया कैलकुलेटर से। मज़दूरी, सटरिंग और मिक्सर का भाड़ा ठेकेदार बताएँगे। ढलाई से पहले साइट की फ़ोटो व्हाट्सऐप पर भेजिए, हम साथ बैठकर देख लेंगे।

एक बोरी सीमेंट में कितना बालू?

एक बोरी लगभग 1.23 cft होती है। 1:6 प्लास्टर या जोड़ाई में एक बोरी पर लगभग 7.4 cft सूखा बालू; 1:4 में लगभग 4.9 cft। M20 ढलाई में एक बोरी पर लगभग 1.8 cft बालू और 3.7 cft गिट्टी।

M20 का मसाला क्या होता है?

आम तौर पर 1:1.5:3 (सीमेंट : बालू : गिट्टी), नाप से। IS 456 में M20 के लिए 50 किलो की बोरी पर लगभग 250 किलो कुल बालू-गिट्टी लिखा है, और वह ऐसा नाप वाला मसाला M20 तक ही मानता है।

एक बोरी में कितना पानी डालें?

बारिश में खुली छत के लिए IS 456 पानी-सीमेंट अनुपात 0.50 तक रखता है: 50 किलो की बोरी पर 25 लीटर, गीले बालू का पानी मिलाकर। जोड़ाई-प्लास्टर के मसाले में तय अंक नहीं है; थोड़ा-थोड़ा पानी डालिए जब तक मसाला काम लायक़ न हो जाए। तराई का पानी अलग है।

मिस्त्री की गिनती इससे अलग क्यों है?

अक्सर तीन में से एक बात: उन्होंने छत ज़्यादा मोटी गिनी, बर्बादी ज़्यादा जोड़ी, या वे बीम गिनीं जो इस पेज को पता नहीं। उनकी मोटाई डालिए और बीम जोड़िए। फिर भी बड़ा फ़र्क़ हो तो दोनों गिनती हमें भेज दीजिए।

किस काम में कौन सी सीमेंट?

हमारी चारों बोरियाँ इस पेज के हर काम के लिए पूरी सीमेंट हैं। सादी PPC प्लास्टर, जोड़ाई और पीसीसी की रोज़ की बोरी है। छत, बीम और कॉलम के लिए बहुत लोग प्रीमियम, सुपर या वेदर प्लस लेते हैं। फ़र्क़ प्रीमियम, सुपर या वेदर प्लस और अल्ट्राटेक सुपर पर पढ़िए।

अंक कहाँ से आए

  1. BIS, IS 456:2000 (सादी और सरिया वाली कंक्रीट की नियमावली): टेबल 3 और टेबल 5 (बारिश में खुली छत "मॉडरेट": RCC कम से कम M25, पानी-सीमेंट अनुपात ज़्यादा से ज़्यादा 0.50, सीमेंट कम से कम 300 किलो/घन मीटर), क्लॉज़ 9.3 (नाप वाला मसाला सिर्फ़ M20 तक), टेबल 9 (M20 में 50 किलो सीमेंट पर लगभग 250 किलो बालू-गिट्टी), और नाप से मिलाते समय गीले बालू के फूलने की छूट।
  2. अनुमान के आम अंक, जैसे PWD वाले एस्टिमेट में: खुला सीमेंट 1,440 किलो/घन मीटर (तो 50 किलो = 0.0347 घन मीटर = 1.23 cft), सूखे आयतन का गुणक ढलाई में 1.54 और मसाले में 1.33, ईंट पर प्लास्टर में 20% ज़्यादा, 10 mm जोड़ के साथ जोड़ाई में मसाला लगभग 25%। हमारे सीमेंट रेट पेज पर भी यही अंक हैं।
  3. जोड़ाई और प्लास्टर के मसाले (1:6, 1:4, 1:3) और प्लास्टर की मोटाई: उत्तर बिहार के घरों का आम चलन।
  4. अल्ट्राटेक, ultratechcement.com पर सुपर और वेदर प्लस के पेज (सिर्फ़ किस काम के लिए हैं; मात्रा के अंक उन पर नहीं हैं)।

अपना नक्शा या नाप भेजिए

हम बोरी, बालू और गिट्टी की गिनती आपके साथ जाँचेंगे और आज का भाव व्हाट्सऐप पर भेज देंगे।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com