English कॉल90310 74624
होम›कैलकुलेटर›पेंट
कैलकुलेटर · पेंट

पेंट कैलकुलेटर: कितने लीटर, कौन से डिब्बे, कितनी पुट्टी और प्राइमर

अपने कमरों का नाप डालिए, पूरे घर का, या सीधे एरिया। Birla Opus की अपनी छपी कवरेज से पेंट के लीटर निकलेंगे, कौन-कौन से डिब्बे लेने हैं, और नीचे लगने वाली पुट्टी और प्राइमर भी। कोई फ़ॉर्म नहीं, कोई नंबर नहीं माँगा जाता। लिस्ट व्हाट्सऐप पर भेजिए, हम आज का रेट बता देंगे।

एक कमरे का सीधा जवाब

12 × 10 फ़ुट का कमरा, 10 फ़ुट ऊँची दीवार, एक दरवाज़ा, दो खिड़की, नया प्लास्टर, Style Color Smart: दीवार करीब 387 sq ft। इसमें 2.8–3.2 लीटर पेंट (एक 4 लीटर का डिब्बा), 19–23 किलो WallCare पुट्टी और 4.7–5.8 लीटर ActivCoat प्राइमर लगेगा।

120–160
sq ft प्रति लीटर, अंदरBirla Opus इंटीरियर पेंट, दो कोट, रेंज के हिसाब से।
50–60
sq ft प्रति लीटर, बाहरBirla Opus एक्सटीरियर पेंट, दो कोट। खुरदुरी दीवार ज़्यादा पीती है।
17–20
sq ft प्रति किलो पुट्टीWallCare, दोनों कोट मिलाकर (Birla White)।
1कौन सी दीवार?
2नई दीवार या दोबारा पुताई?
3रेंज
4नाप

दरवाज़ा 3 × 7 फ़ुट और खिड़की 4 × 4 फ़ुट मानकर दीवार से घटा दी जाती है।

5पेंटर की मज़दूरी (चाहें तो)
रंगने वाला एरिया: — sq ft

आपकी लिस्ट

—
सामान का कुलरेट पूछें
मज़दूरीरेट पूछें
यह लिस्ट व्हाट्सऐप पर भेजें

मात्रा कम और ज़्यादा, दो आंकड़ों में है, कंपनी की कवरेज से। डिब्बे ज़्यादा वाले आंकड़े के हिसाब से हैं, ताकि खुरदुरी दीवार पर बीच में सामान कम न पड़े। दाम आज के पेंट रेट से आते हैं। Birla Opus का कोई और प्रोडक्ट, शेड या डिब्बा चाहिए तो हम मँगवा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए।

नाप कैसे लेते हैं

पेंट दीवार पर लगता है, इसलिए दीवार नापिए, फ़र्श नहीं

कैलकुलेटर पहले दीवार का एरिया निकालता है। दरवाज़े-खिड़की घट जाते हैं। छत (सीलिंग) तभी जुड़ती है जब आप टिक करें।

अंदर: कमरे की चारों दीवार खोलकर
नापने के लिए कमरे की दीवारें खोलकर बिछाई हुई 12 गुणा 10 फ़ुट के कमरे की चारों दीवारें, 10 फ़ुट ऊँची, एक के बगल एक: 12, 10, 12 और 10 फ़ुट। एक दरवाज़ा और दो खिड़कियाँ धारीदार हैं, यानी घटेंगी। ऊपर छत बिंदीदार खाने में, टिक करने पर ही जुड़ती है। 2 गुणा 12 और 10, गुणा 10 यानी 440 sq ft; 21 sq ft दरवाज़ा और 16-16 sq ft की दो खिड़की घटाकर 387 sq ft। छत टिक करें तभी खिड़कीखिड़कीदरवाज़ा 12 फ़ुट 10 फ़ुट 12 फ़ुट 10 फ़ुट 10 फ़ुट दीवार: 2 × (12 + 10) × 10 = 440 sq ft − दरवाज़ा 21 − 2 खिड़की 32 = 387 sq ft रंगना है
दरवाज़ा 3 × 7 फ़ुट, खिड़की 4 × 4 फ़ुट। हर कमरा ऐसे ही जोड़िए, या सिर्फ़ घर का कार्पेट एरिया पता हो तो "फ़र्श का एरिया" चुनिए।
बाहर: घर के चारों ओर घूमकर
दो मंज़िला घर की बाहरी दीवार का नाप छत पर मुंडेर वाला दो मंज़िला घर। रंगने की ऊँचाई 10-10 फ़ुट की दो मंज़िल और 3 फ़ुट मुंडेर, कुल 23 फ़ुट। छोटे नक्शे में तीर घर के चारों ओर घूमता है: 2 गुणा 40 और 25 यानी 130 फ़ुट। 130 गुणा 23 यानी 2,990 sq ft; खिड़की-दरवाज़े घटेंगे। मुंडेर 3 फ़ुटमंज़िल 10 फ़ुटमंज़िल 10 फ़ुट ऊँचाई 23 फ़ुट नक्शा घर के चारों ओर: 2 × (40 + 25) = 130 फ़ुट 130 × 23 = 2,990 sq ft − दरवाज़े और खिड़कियाँ Opus: मुंडेर के ऊपर और छज्जे पर एक कोट ज़्यादा।
जो दीवार पड़ोसी के मकान से सटी है वह नहीं रंगती, इसलिए "कितनी तरफ़" कम कर दीजिए। या "फ़र्श का एरिया" चुनिए: बाहर की दीवार फ़र्श के एरिया का करीब 1.5 गुना बैठती है (Birla Opus का नियम)।
हिसाब किन आंकड़ों से

कवरेज, हर कंपनी की अपनी शीट से

कैलकुलेटर का हर आंकड़ा उसी प्रोडक्ट के लिए Birla Opus या Birla White का छापा हुआ है। कम वाला आंकड़ा ज़्यादा कवरेज से निकलता है, ज़्यादा वाला आंकड़ा कम कवरेज से।

प्रोडक्टकितना चलता हैकितने कोट गिनेडिब्बे
अंदर का पेंट
Style Color SmartStyle, किफ़ायती120–140 sq ft/लीटर2 कोट (आंकड़ा 2 कोट का है)1, 4, 10, 20 लीटर
Calista Ever Wash ShineCalista, प्रीमियम, धुलने वाला130–150 sq ft/लीटर2 कोट1, 4, 10, 20 लीटर
One Pure EleganceOne, लग्ज़री, 9 साल वारंटी140–160 sq ft/लीटर2 कोट1, 4, 10, 20 लीटर
बाहर का पेंट
Style Power BrightStyle, किफ़ायती50–60 sq ft/लीटर2 कोट (शीट में 2–3)1, 4, 10, 20 लीटर
Calista Neo StarCalista, प्रीमियम50–60 sq ft/लीटर2 कोट (2–3)1, 4, 10, 20 लीटर
One True LifeOne, लग्ज़री, 12 साल वारंटी50–60 sq ft/लीटर2 कोट (2–3)1, 4, 10, 20 लीटर
प्राइमर और पुट्टी
Birla White ActivCoat Interiorअंदर का प्राइमर110–140 · 170–200sq ft/लीटर प्रति कोट: प्लास्टर पर · पुट्टी या पुराने पेंट पर1, 4, 10, 20 लीटर
Style Perfect Start · Calista Perfect Choiceबाहर के प्राइमर: Style के नीचे Perfect Start, Calista और One के नीचे Perfect Choice80–100 sq ft/लीटर1 कोट, 1 लीटर प्राइमर + 1 लीटर पानी1, 4, 10, 20 लीटर
Birla White WallCare पुट्टीअंदर की दीवार17–20 sq ft/किलो2 पतले कोट, दोनों मिलाकर 1.5 mm से ज़्यादा नहीं1, 5, 20, 40 किलो

प्राइमर के लीटर डिब्बे वाले हैं, पानी मिलाने से पहले के। स्रोत पेज के नीचे दिए हैं। परतों का पूरा क्रम और सूखने का समय: पुट्टी, प्राइमर, पेंट। पूरे घर का हाथ से जल्दी हिसाब: कमरे के हिसाब से पेंट लीटर।

डिब्बों का मेल

कैलकुलेटर 20 लीटर की जगह 10 + 4 लीटर क्यों कहता है

रंग मिला हुआ पेंट वापस नहीं होता, और आधा बचा डिब्बा दुकान के कोने में सूख जाता है। इसलिए कैलकुलेटर वे डिब्बे चुनता है जिनसे काम पूरा हो और सबसे कम बचे। दो मेल करीब-करीब हों तो बड़े डिब्बे, क्योंकि उनमें लीटर सस्ता पड़ता है।

13.3 लीटर पेंट खरीदने के दो तरीके 0 से 20 लीटर का पैमाना। ज़रूरत 13.3 लीटर। 20 लीटर का एक डिब्बा लेने पर 6.7 लीटर बेकार बचता है। 10 और 4 लीटर के डिब्बे में 14 लीटर, सिर्फ़ 0.7 लीटर बचता है। 05101520 लीटर ज़रूरत 13.3 लीटर 1 × 20 लीटर 6.7 लीटर बचा बेकार 10 + 4 लीटर 0.7 लीटर बचा 10 लीटर4 लीटर यह लीजिए
पूरे काम का रंग एक साथ, एक ही बैच से मिलवाइए, ताकि हर दीवार का शेड एक जैसा रहे। हर शेड का थोड़ा-सा टच-अप के लिए रख लीजिए: छोटे डिब्बे।
लिस्ट में क्या आता है

चार तरह का काम, चार अलग लिस्ट

पहले और दूसरे सवाल के जवाब से पुट्टी और प्राइमर बदल जाते हैं। हर हालत में कैलकुलेटर यह गिनता है।

अंदर, नया प्लास्टर

प्राइमरपुट्टी × 2प्राइमरपेंट × 2

ActivCoat प्राइमर के दो कोट: एक पतला करके प्लास्टर पर, एक पुट्टी को बंद करने के लिए। WallCare पुट्टी के दो पतले कोट।

अंदर, दोबारा पुताई

घिसाईजगह-जगह पुट्टीप्राइमर × 1पेंट × 2

दीवार ठीक है तो पुट्टी सिर्फ़ खराब जगह पर, दीवार का करीब दसवाँ हिस्सा मानकर (आम चलन)। पेंट उखड़ रहा है या दीवार खुरदुरी है तो डिब्बे पर टिक कीजिए, नई दीवार वाला पूरा सिस्टम गिना जाएगा।

बाहर, नया प्लास्टर

छेद भरेंप्राइमर × 1पेंट × 2–3

पुट्टी नहीं: Birla Opus बाहर सिर्फ़ छेद और दरारें भरने को कहती है। प्राइमर Style के नीचे Perfect Start, Calista और One के नीचे Perfect Choice।

बाहर, दोबारा पुताई

धुलाई, खुरचाईप्राइमर × 1पेंट × 2–3

पहले धूल, काई और ढीला पेंट हटाइए। One True Life की शीट दोबारा पुताई में भी प्राइमर का एक कोट माँगती है। सीलन है? पेंट से पहले पानी रोकिए: सीलन।

हमारी दुकान पर

कैलकुलेटर जो-जो लिस्ट में डाल सकता है

अंदर का पेंट

रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

Style Color Smartकिफ़ायती · 2 कोट में 120–140 sq ft/लीटर₹ 6664 लीटर Calista Ever Wash Shineधुलने वाला · 2 कोट में 130–150 sq ft/लीटरआज का रेट पूछें4 लीटर One Pure Eleganceलग्ज़री · 2 कोट में 140–160 sq ft/लीटर₹ 2,3374 लीटर
बाहर का पेंट
Style Power Brightकिफ़ायती · 2 कोट में 50–60 sq ft/लीटर₹ 3,60520 लीटर Calista Neo Starप्रीमियम · 2 कोट में 50–60 sq ft/लीटर₹ 6,47020 लीटर One True Lifeलग्ज़री · 2 कोट में 50–60 sq ft/लीटरआज का रेट पूछें20 लीटर
प्राइमर और पुट्टी
Birla White ActivCoat Interior प्राइमरअंदर, पुट्टी के नीचे और ऊपर₹ 1,69120 लीटर Style Perfect Start प्राइमरबाहर, Style पेंट के नीचे₹ 2,36920 लीटर Calista Perfect Choice प्राइमरबाहर, Calista और One के नीचेआज का रेट पूछें20 लीटर Birla White WallCare पुट्टीअंदर की दीवार · 1, 5, 20, 40 किलो₹ 77440 किलो Birla White Waterproof पुट्टीसीलन वाली दीवार, या बाहर पुट्टी₹ 1,40540 किलो

हर डिब्बे का आज का दाम: पेंट रेट। Birla Opus की सारी रेंज: पेंट। उसी दिन रंग मिलवाना: टिंटिंग।

लोग हमसे जो पूछते हैं

छोटे जवाब

12 × 10 फ़ुट के कमरे में कितना पेंट लगेगा?

10 फ़ुट ऊँची दीवार, एक दरवाज़ा और दो खिड़की हों तो करीब 387 sq ft दीवार बनती है। Style Color Smart दो कोट में 120–140 sq ft प्रति लीटर चलता है, यानी 2.8–3.2 लीटर, एक 4 लीटर का डिब्बा। नए प्लास्टर पर साथ में करीब 19–23 किलो WallCare पुट्टी और प्राइमर के दो कोट के लिए 4.7–5.8 लीटर ActivCoat। छत भी रंगनी है तो कैलकुलेटर में "छत भी" पर टिक कीजिए।

1 लीटर पेंट कितने sq ft में लगता है?

दो कोट में Birla Opus बताती है: Style Color Smart 120–140, Calista Ever Wash Shine 130–150 और One Pure Elegance 140–160 sq ft प्रति लीटर। बाहर के पेंट (Style Power Bright, Calista Neo Star, One True Life) दो कोट में 50–60 sq ft प्रति लीटर। ये आंकड़े चिकनी, प्राइमर लगी दीवार के हैं; खुरदुरी दीवार ज़्यादा पीती है।

बाहर की दीवार पर इतना ज़्यादा पेंट क्यों लगता है?

बाहर का प्लास्टर खुरदुरा होता है, उस पर पुट्टी नहीं होती, और बारिश-धूप झेलने के लिए परत मोटी चाहिए। One True Life की शीट तो साफ़ कहती है कि कवरेज छपे आंकड़े से ज़्यादा न खींचें, ताकि परत टिके। इसलिए उतने ही एरिया में बाहर दोगुने से ज़्यादा पेंट लगता है।

पेंटिंग का खर्च प्रति sq ft कितना आता है?

दो हिस्सों में देखिए। सामान: जो यह कैलकुलेटर लिस्ट करता है, हमारे रेट पेज के आज के दाम पर। मज़दूरी: जो आपका पेंटर उतने ही कोट और उतनी ही पुट्टी के लिए दीवार के प्रति sq ft लेता है। उसे लिखित में लीजिए और पाँचवें खाने में डालिए, कुल मज़दूरी दिख जाएगी। पेंटर का रेट कैसे परखें: पेंटिंग खर्च प्रति sq ft।

क्या कैलकुलेटर में पुट्टी और प्राइमर भी जुड़ते हैं?

हाँ। अंदर नए प्लास्टर पर प्राइमर के दो कोट (एक प्लास्टर पर, एक पुट्टी पर) और पुट्टी के दो कोट। ठीक-ठाक दीवार की दोबारा पुताई में प्राइमर का एक कोट और जगह-जगह पुट्टी। बाहर Birla Opus के बाहर वाले प्राइमर का एक कोट, पुट्टी नहीं।

क्या अलग-अलग डिब्बे मिलाकर लेना सस्ता पड़ता है?

अक्सर हाँ। 13 लीटर के लिए 20 लीटर का एक डिब्बा लें तो 7 लीटर बचा रह जाता है, जबकि 10 और 4 लीटर में 1 लीटर से भी कम। कैलकुलेटर सबसे कम बचत वाला मेल चुनता है, और दो मेल करीब हों तो बड़े डिब्बे, क्योंकि उनमें लीटर सस्ता है।

कम वाले आंकड़े से खरीदें या ज़्यादा वाले से?

ज़्यादा वाले से, और लिस्ट के डिब्बे उसी के हिसाब से हैं। नया प्लास्टर, गहरे रंग पर हल्का रंग, या पेंटर का ज़्यादा पानी मिलाना, सब कवरेज घटाते हैं। बिना खुला सफ़ेद डिब्बा अगले काम में आ जाता है, पर आधी दीवार पर पेंट खत्म हो जाए तो काम रुकता है।

मेरा घर 2,000 sq ft से बड़ा है। इससे क्या फ़र्क पड़ता है?

पड़ता है। 2,000 sq ft या उससे ज़्यादा रंगने वाला एरिया हो तो काम Birla Opus के 1 साल में मुफ़्त दोबारा पुताई के वादे में आ सकता है, अगर सारी परतें Opus की मानी हुई हों, रजिस्टर्ड पेंटर काम करे और पेंटिंग शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन हो। एरिया इससे ऊपर जाते ही कैलकुलेटर यह बता देता है।

आंकड़े कहाँ से

  1. Birla Opus, Style Color Smart प्रोडक्ट शीट: 2 कोट में 120–140 sq ft/लीटर।
  2. Birla Opus, Calista Ever Wash Shine शीट: 130–150 sq ft/लीटर।
  3. Birla Opus, One Pure Elegance प्रोडक्ट शीट (BO17/01/2025): 2 कोट में 140–160 sq ft/लीटर, डिब्बे 0.2, 1, 4, 10, 20 लीटर, प्राइमर One Pro Smooth या Birla White का इंटीरियर प्राइमर।
  4. Birla Opus, One True Life शीट: बाहर का लग्ज़री पेंट, 2 कोट में 50–60 sq ft/लीटर, 2–3 कोट, नई या पुरानी दीवार पर Calista Perfect Choice प्राइमर का एक कोट, डिब्बे 1, 4, 10, 20 लीटर।
  5. Birla Opus, Style Power Bright और Calista Neo Star शीट: 2 कोट में 50–60 sq ft/लीटर।
  6. Birla Opus, Style Perfect Start और Calista Perfect Choice प्राइमर शीट: 80–100 sq ft/लीटर, बराबर पानी के साथ। Perfect Choice के डिब्बे 1, 4, 10, 20 लीटर (Opus प्रोडक्ट पेज)।
  7. Birla Opus, Opus Assurance: रंगने वाला एरिया अंदर कार्पेट एरिया का करीब 3.5 गुना, बाहर 1.5 गुना; 1 साल के वादे के लिए कम से कम 2,000 sq ft।
  8. Birla White, ActivCoat Interior प्राइमर: प्रति कोट प्लास्टर पर 110–140, पुट्टी पर 170–200 sq ft/लीटर।
  9. Birla White, पुट्टी का काम, कदम दर कदम: 17–20 sq ft/किलो, दो कोट मिलाकर 1.5 mm से ज़्यादा नहीं।

नाप पक्का नहीं है?

कमरों का नाप या नक्शे की फ़ोटो व्हाट्सऐप पर भेजिए। हम आपके साथ लिस्ट बना देंगे और डिब्बे रंग मिलाकर तैयार रखेंगे।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com