क्या पुट्टी पर सीधा पेंट लगा सकते हैं?
नहीं। पुट्टी में बारीक छेद होते हैं और वह पेंट को बराबर नहीं सोखती, इसलिए दीवार धब्बेदार आती है और पेंट ज़्यादा लगता है। Birla Opus की इंटीरियर पेंट शीट (Style Color Smart, Calista Ever Wash Shine) पेंट से पहले पुट्टी पर प्राइमर का एक कोट रखती हैं।
पहले पुट्टी या पहले प्राइमर?
नए प्लास्टर पर Birla Opus और Birla White दोनों पानी मिले प्राइमर के एक कोट से शुरू करते हैं, फिर पुट्टी के दो कोट, फिर दोबारा प्राइमर, फिर पेंट। कई पेंटर सीधे पुट्टी से शुरू करते हैं। आपका पेंटर ऐसा करे तो कम से कम प्लास्टर पहले गीला करवाइए, जैसा Birla White की पुट्टी की हिदायत में लिखा है।
पुट्टी के कितने दिन बाद पेंट कर सकते हैं?
पुट्टी का आखिरी कोट रात भर सूखने दीजिए (Birla White 10 से 12 घंटे कहता है), घिसाई कीजिए, प्राइमर लगाइए, कम से कम 4 घंटे रुकिए, फिर पेंट। यानी पेंट का पहला कोट आम तौर पर पुट्टी के आखिरी कोट के अगले दिन लगता है। उमस वाले दिनों में और रुकिए।
पुट्टी और पेंट के कितने कोट?
पुट्टी के दो पतले कोट, दोनों मिलाकर 1.5 mm से ज़्यादा मोटे नहीं। पेंट के दो कोट; दूसरे के बाद भी धब्बे दिखें तो Birla Opus की शीट तीसरा कोट मानती है।
Birla White के पेज पर WallCare के लिए लिखा है "does not require a primer coat"। फिर प्राइमर क्यों?
वह लाइन दूसरी बात का जवाब है: वहाँ WallCare की तुलना POP से है, जिसके नीचे प्राइमर लगता है। इसका मतलब यह नहीं कि पुट्टी पर सीधा पेंट चल जाएगा। Opus की पेंट शीट फिर भी पुट्टी के ऊपर प्राइमर रखती है, और ActivCoat प्राइमर के पेज पर लिखा है कि पहले WallCare लगाइए, उसके ऊपर ActivCoat।
क्या पुट्टी पर तराई करनी पड़ती है?
नहीं। Birla White कहता है कि WallCare पुट्टी लगाने के बाद तराई की ज़रूरत नहीं। हाँ, पुट्टी लगाने से पहले दीवार गीली करने को कहता है, बस पानी जमा न रहे, न टपके।
क्या बाहर की दीवार पर पुट्टी चाहिए?
पूरी पुट्टी नहीं। Birla Opus की एक्सटीरियर शीट सिर्फ़ छेद और गड्ढे भरकर सतह बराबर करने को कहती है, फिर प्राइमर और बाहर वाले पेंट के दो से तीन कोट। बाहर पुट्टी लगवानी ही हो तो Waterproof पुट्टी लीजिए।
क्या Perfect Start या Perfect Choice प्राइमर अंदर लगा सकते हैं?
Birla Opus दोनों को बाहर की दीवार का प्राइमर बताता है, और उसकी इंटीरियर पेंट शीट में अंदर वाला प्राइमर लिखा है (Style Pro Hide, या उसके बराबर का Birla White इंटीरियर प्राइमर)। अंदर के कमरों के लिए हम ActivCoat Interior देते हैं। पेंटर अंदर के लिए Perfect Start माँगे तो पहले हमें फ़ोन कर लीजिए।