English कॉल90310 74624
होम›टाइल›हॉल
कमरे की गाइड · फ़र्श टाइल · हॉल

हॉल की फ़र्श टाइल: कौन सा साइज़, कौन सा डिज़ाइन और कितने बॉक्स

सीधा जवाब
  1. 2x4 (600×1200), ग्लॉसी, मार्बल-लुक
  2. बीच में सफ़ेद या क्रीम
  3. काला बॉर्डर, 1 ft
  4. स्कर्टिंग उसी टाइल से

हॉल वह कमरा है जिससे हर कोई गुज़रता है और जिसे हर कोई देखता है, इसलिए बड़ी टाइल का फ़ायदा यहीं सबसे ज़्यादा दिखता है: जोड़ कम, रोशनी ज़्यादा लौटती है, और फ़र्श एक सिल्ली जैसा लगता है। 2x2 लीजिए अगर हॉल छोटा है, या दरवाज़ों और कोनों से कटा-कटा है।

13 बॉक्स
12×15 ft का हॉल2x4 हो या 2x2, कटाई के लिए 10% ऊपर से। बॉर्डर और स्कर्टिंग इसके ऊपर जोड़ें।
¼ कम
2x4 में जोड़उसी हॉल में 2x2 के 174 ft के मुक़ाबले करीब 134 ft जोड़ की लकीर।
15.5 sq ft
हर बॉक्स में2x4 की दो टाइल, या 2x2 की चार टाइल (Birla Pivot कैटलॉग)।
12×15 ft का हॉल, नाप के हिसाब से
12 गुणा 15 फ़ुट के हॉल का नक्शा, काले बॉर्डर के साथ12 गुणा 15 फ़ुट के हॉल का फ़र्श, नाप के हिसाब से। सफ़ेद 2x4 टाइलें लंबी दीवार की तरफ़ लगी हैं, हर लाइन तिहाई हिस्सा खिसकी हुई, और चारों तरफ़ Rosata Black टाइल से कटा एक फ़ुट का काला बॉर्डर। दरवाज़ा नीचे दिखाया है।दरवाज़ा12 ft15 ft2x4 टाइल, लंबाई मेंहर लाइन में तिहाई खिसकावबॉर्डर: Rosata Black, लगभग 1 ft चौड़ा2x4 टाइल को लंबाई में काटकर · 7–8 टाइल, 4 बॉक्सबीच का फ़र्श: Statuario Alaska 2x4130 sq ft + 10% ऊपर से · 10 बॉक्सकुल 14 बॉक्स, स्कर्टिंग अलग
टाइलें फ़र्श के मुक़ाबले असली साइज़ में खींची हैं। एक दीवार के पास बचा पतला टुकड़ा स्कर्टिंग के नीचे छिप जाता है। बॉक्स बीच के सफ़ेद हिस्से पर 10% ऊपर से गिने हैं; बॉर्डर Rosata Black टाइल से कटता है।
हॉल के लिए स्टॉक में

आठ डिज़ाइन, और कौन सा किस हॉल पर जँचता है

सब Birla Pivot की ग्लेज़्ड विट्रीफ़ाइड (GVT) टाइलें हैं: डिज़ाइन साफ़ ग्लेज़ के नीचे छपा होता है, इसलिए लुक मार्बल का हो या पत्थर का, कुछ भी हो सकता है। हम असली Birla Pivot बेचते हैं, GST बिल के साथ। तस्वीरें सीधे सैंपल की हैं; हर डिज़ाइन के पेज पर उसे कमरे में लगा देख सकते हैं।

2x4 · 600×1200 · फ़र्श की बड़ी टाइल
Statuario Alaska टाइल: सफ़ेद, पतली स्लेटी नसें
2x4 · 600×1200

रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

Statuario Alaska

सफ़ेद, पतली स्लेटी नसें। पाँचों में सबसे साफ़ और चमकदार लुक।

कब चुनें: बड़ा हॉल जो खुला और रोशन लगना चाहिए।

आज का रेट पूछेंप्रति बॉक्सहॉल में लगा देखें
Statuario Classic टाइल: सफ़ेद, गहरी स्लेटी नसें
2x4 · 600×1200

Statuario Classic

सफ़ेद, पर गहरी और मोटी नसें, जो कुछ बड़ी लकीरों में चलती हैं। बिल में “Statua Statuario Classic” लिखा आता है।

कब चुनें: वही सफ़ेद रंग, पर Alaska से ज़्यादा असरदार नक्काशी चाहिए।

आज का रेट पूछेंप्रति बॉक्सहॉल में लगा देखें
Breccia Crema टाइल: क्रीम, भूरे पत्थर के टुकड़े
2x4 · 600×1200

Breccia Crema

क्रीम रंग, उसमें भूरे और बेज पत्थर के टुकड़े, जैसे एक सिल्ली में कई पत्थर जुड़े हों।

कब चुनें: सफ़ेद ठंडा लगता हो, या हॉल में लोगों की आवाजाही बहुत हो: भरा हुआ डिज़ाइन सादे सफ़ेद से ज़्यादा धूल छिपाता है।

आज का रेट पूछेंप्रति बॉक्सहॉल में लगा देखें
Antisky टाइल: गर्म सफ़ेद, हल्की सुनहरी नसें
2x4 · 600×1200

Antisky

गर्म सफ़ेद, हल्की सुनहरी-भूरी नसें। बिल में “BPT Antisky GVT Gloss” लिखा आता है।

कब चुनें: गर्म और रोशन हॉल, जिसमें सुनहरा या लकड़ी का फ़र्नीचर हो।

आज का रेट पूछेंप्रति बॉक्सहॉल में लगा देखें
Rosata Black टाइल: काली, सफ़ेद धारियाँ
2x4 · 600×1200

Rosata Black

काली, एक ही दिशा में पतली सफ़ेद धारियाँ।

कब चुनें: बॉर्डर या पट्टी के लिए। पूरा फ़र्श नहीं: काले पर हर कण दिखता है और धूप में गरम होता है।

आज का रेट पूछेंप्रति बॉक्सहॉल में लगा देखें
2x2 · 600×600 · आम साइज़
Carrara Polaris टाइल: सफ़ेद, स्लेटी मार्बल नसें
2x2 · 600×600

Carrara Polaris

सफ़ेद, बारीक स्लेटी नसें, Carrara मार्बल के अंदाज़ में।

कब चुनें: Statuario जैसा लुक पसंद है पर हॉल छोटा है या दरवाज़े-कोने बहुत हैं।

आज का रेट पूछेंप्रति बॉक्सहॉल में लगा देखें
Atlantic White टाइल: सफ़ेद, हल्की स्लेटी लहर
2x2 · 600×600

Atlantic White

सफ़ेद, उसमें हल्की स्लेटी लहर। तीनों में सबसे शांत।

कब चुनें: सादा रोशन फ़र्श, जिसमें फ़र्नीचर और पर्दे उभरकर दिखें।

आज का रेट पूछेंप्रति बॉक्सहॉल में लगा देखें
Himalaya White टाइल: चमकदार सफ़ेद, स्लेटी नसें
2x2 · 600×600

Himalaya White

चमकदार सफ़ेद, कुछ साफ़ स्लेटी नसें।

कब चुनें: बड़े साइज़ का ख़र्च किए बिना 2x2 में सफ़ेद मार्बल लुक।

आज का रेट पूछेंप्रति बॉक्सहॉल में लगा देखें

2x2 में मैट चाहिए? Asta Bianco मैट सफ़ेद है: Asta Bianco देखें। Birla Pivot की रेंज से कुछ भी और चाहिए तो हम मँगवा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। हर बॉक्स का आज का दाम: टाइल रेट।

ग्लॉसी या मैट

ग्लॉसी हॉल को रोशन करती है। पर इसकी क़ीमत भी जान लीजिए।

ग्लॉसी ग्लेज़ हल्के शीशे का काम करता है। खिड़की की धूप और छत के बल्ब की रोशनी फ़र्श से टकराकर कमरे में और दूर तक जाती है, इसलिए हॉल बड़ा और रोशन दिखता है। हॉल में ग्लॉसी टाइल लगाने की आम वजह यही है।

खिड़कीरोशनी दूर की दीवार तक

ग्लॉसी

मिलता है: रोशनी, गहराई, बड़ा दिखता हॉल

साथ में मिलता है: पैरों और गीले के निशान जो दिखते हैं, खरोंच जो चमकती हैं, और गीले में फिसलन। दरवाज़े पर पायदान और सूखा पोंछा ज़्यादातर बचा लेता है।

खिड़कीनरम, चौंध नहीं

मैट

मिलता है: नरम लुक, चौंध नहीं, निशान छिपते हैं

चमक और रोशनी कुछ कम हो जाती है। सूखे महीनों में धूल ज़्यादा दिखती है। मैट उस हॉल में ठीक है जहाँ बल्ब-लाइट पहले से भरपूर हो, या जहाँ बुज़ुर्ग गीले फ़र्श पर चलते हों।

हमारी टाइलें कौन सी हैं Pivot, Breccia Crema, Carrara Polaris, Atlantic White और Himalaya White को ग्लॉसी (GL) बेचता है, और हमारे बिल में Antisky “gloss” लिखा है। Statuario Alaska, Statuario Classic और Rosata Black पर Pivot के अपने फ़िनिश कोड (EGL, CR, BHG) हैं, इसलिए फ़ैसले से पहले दुकान की रोशनी में सैंपल देख लीजिए। कमरे-कमरे का ग्लॉसी बनाम मैट: मैट बनाम ग्लॉसी।
2x4 या 2x2

बड़ी टाइल की असली वजह है कम जोड़

हर जोड़ एक लकीर है जहाँ आँख रुकती है, एक नाली है जिसमें धूल जमती है, और एक जगह है जहाँ ग्रौट काला पड़ सकता है। बड़ी टाइल में जोड़ कम होते हैं। 12×15 ft के हॉल में 2x4 जोड़ की लकीरें लगभग चौथाई घटा देती है। हमने नक्शे पर गिनकर देखा है।

12 गुणा 15 फ़ुट के हॉल में जोड़: 2x2 बनाम 2x4एक ही हॉल के दो नक्शे, हर जोड़ लाल लकीर में। 2x2 टाइल में 174 ft जोड़ की लकीरें हैं। लंबाई में लगी 2x4 टाइल में 134 ft।2x2 · 600×6002x4 · 600×1200174 ftजोड़ की लकीर134 ftजोड़ की लकीर→
एक ही हॉल, हर जोड़ लाल में। 2x4 लंबी दीवार की तरफ़ लगी, हर लाइन तिहाई खिसकी। नक्शे से हमारी अपनी गिनती; टाइल 600 mm = 1.97 ft, 1200 mm = 3.94 ft।
हॉल में2x22x4
हर बॉक्स मेंBirla Pivot कैटलॉग4 टाइल, 15.5 sq ft2 टाइल, 15.5 sq ft
जोड़, 12×15 ft174 ft134 ft
बॉक्स, 12×15 ft10% ऊपर से1313
एडहेसिवTileStix, Birla WhiteVitribind (600×600 तक)Extero (1200×1200 तक)
किसके लिएछोटा हॉल, कई दरवाज़े-कोने, तंग कटाईखुला साफ़ हॉल; एक पत्थर की सिल्ली जैसा लुक
ज़रूरतसीधा फ़र्शज़्यादा सपाट फ़र्श और सावधान मिस्त्री: लंबी टाइल पर हर गड्ढा दिखता है
क्या बड़ी टाइल ज़्यादा चटकती है? अपने आप में नहीं। दरार और ढीली टाइल टाइल के नीचे की खोखली जगह से आती है (नीचे तस्वीर है)। लंबी टाइल ज़्यादा फ़र्श पर फैली होती है, इसलिए खोखला हिस्सा जल्दी दिख जाता है। साइज़ पर और: 2x4 टाइल · 2x2 टाइल।
बॉर्डर, पट्टी और स्कर्टिंग

हल्के पर गहरा: काले को सजावट बनाइए, फ़र्श नहीं

सफ़ेद हॉल रोशन तो होता है पर सपाट लगता है। थोड़ा सा काला उसे फ़्रेम कर देता है, जैसे साड़ी का बॉर्डर। Rosata Black हमारी गहरी 2x4 है, और थोड़ी मात्रा में ही सबसे अच्छी लगती है।

पूरा एक ही टाइल

सादा

सबसे सस्ता, शांत और रोशन

दीवार से दीवार तक एक ही टाइल। 13 बॉक्स में यह हॉल पूरा। भारी फ़र्नीचर और रंगीन दीवार सोची हो तो यही ठीक है।

बॉर्डर, 1 ft

काला बॉर्डर

कमरे को फ़्रेम करता है

Rosata Black को लंबाई में काटकर एक फ़ुट का बॉर्डर, हर टाइल से दो पट्टी। 12×15 के हॉल में 7–8 टाइल, यानी 4 बॉक्स, और सफ़ेद हिस्सा घटकर 130 sq ft, यानी 10 बॉक्स। कुल 14 बॉक्स।

पट्टी, एक लाइन

बीच की पट्टी

बैठक और खाने की जगह को बाँटती है

हॉल के आर-पार Rosata Black की एक लाइन: 3 पूरी टाइल और एक छोटा कटा टुकड़ा, यानी 4 टाइल, 2 बॉक्स। यहीं सोफ़े वाली जगह ख़त्म होती दिखती है।

टाइल कटने से पहले मिस्त्री से कहिए कि पहले फ़र्श पर टाइलें सूखी बिछाकर देख ले, दरवाज़े से अंदर की तरफ़, ताकि कोई कटा टुकड़ा आधी टाइल से पतला न हो और बॉर्डर सफ़ेद से बराबर मिले। स्कर्टिंग (4 इंच) उसी टाइल से कटती है: 600 mm की एक टाइल से 5 पट्टी, यानी इस हॉल के लिए 3 टाइल। ब्योरा: स्कर्टिंग और बॉर्डर।
नसें दोहराती हैं मार्बल-लुक टाइलें छपी होती हैं। हर डिज़ाइन के कुछ ही चेहरे होते हैं, इसलिए वही नस हर कुछ टाइल बाद लौट आती है। तीन-चार बॉक्स खोलकर टाइलें मिलाकर लगाइए, दोहराव पकड़ में नहीं आता। और: मार्बल-लुक टाइल और हॉल फ़र्श के डिज़ाइन।
सही लगवाई

अच्छा फ़र्श टाइल के नीचे तय होता है

टाइल तो आधी बात है। विट्रीफ़ाइड टाइल पानी लगभग नहीं सोखती, इसलिए सिर्फ़ सीमेंट की परत उसे ठीक से नहीं पकड़ती। एडहेसिव लगाइए, और पूरा लगाइए।

कंक्रीट का फ़र्शपैरएडहेसिव, पूरा बेडपैर के नीचे ठोस

एडहेसिव का पूरा बेड

टाइल किनारे से किनारे तक ठोस बैठती है

दाँतेदार करनी से फ़र्श पर एडहेसिव फैलाइए, टाइल दबाइए, और बीच-बीच में एक टाइल उठाकर देखिए कि पीछे पूरा लगा है।

कंक्रीट का फ़र्शहवाहवापैरखोखला: दरार, टाइल उठती है

कोनों पर थोड़ा-थोड़ा

टाइल के नीचे खोखला; चटकती या उठती है

जो टाइल थपथपाने पर खोखली बजे, उसके नीचे हवा है। एक मौसम चलकर टूट जाती है। असली वजह यही है, टाइल का बड़ा साइज़ नहीं।

साइज़ के हिसाब से एडहेसिव

Birla White TileStix

  • 2x4: Extero, 1200×1200 तक की टाइल के लिए।
  • 2x2: Vitribind, 600×600 तक की विट्रीफ़ाइड के लिए।
  • हमारी शेल्फ़ पर जो Intero Grip+ है वह 450×450 तक की सिरेमिक के लिए है, सिर्फ़ अंदर। इन टाइलों के लिए नहीं। TileStix

जोड़ की भराई

Birla White TileLynk

  • 1 से 6 mm के जोड़ भरता है।
  • 2x4 में टाइल के रंग के पास का ग्रौट लीजिए, जोड़ गायब से हो जाते हैं। TileLynk

पहले फ़र्श

पहली टाइल से पहले

  • फ़र्श पर लंबा सीधा पाइप या एल्युमिनियम की पट्टी घुमाकर देखिए; ग्लॉसी 2x4 में गड्ढे और उभार साफ़ झलकते हैं।
  • पहले इन्हें ठीक कराइए। टाइल इन्हें छिपाएगी नहीं।

एक बैच, एक साथ

ख़रीदते समय

  • सारे बॉक्स एक साथ लीजिए और हर बॉक्स पर बैच और शेड का छापा मिलाकर देखिए।
  • सालों बाद मरम्मत के लिए एक बॉक्स बचाकर रखिए। बैच और बचा बॉक्स
कितने बॉक्स

आपके हॉल के बॉक्स

हॉल का नाप डालिए और डिज़ाइन चुनिए। बॉक्स की गिनती में कटाई का ऊपरी हिस्सा जुड़ा है। सीधी लगाई में करीब 10% ऊपर से लगता है; तिरछी में करीब 15%। पूरा घर, दीवारें और एडहेसिव के बैग: टाइल कैलकुलेटर।

फ़र्श: — sq ft (दीवार से दीवार तक नापिए; दरवाज़े का कुछ न घटाइए)

आपकी लिस्ट

टाइल———
एडहेसिवबैग—आज का रेट पूछें
TileLynk ग्रौटkg1–6 mm के जोड़ के लिए। हॉल और टाइल बताइए, हम बैग और kg बता देंगे।आज का रेट पूछें
सामान का कुलरेट पूछें
यह हमें व्हाट्सऐप पर भेजिए

दाम आज के रेट से भरे जाते हैं। गिनती पूरे बॉक्स में है; दोनों साइज़ में एक बॉक्स 15.5 sq ft का है। टेढ़े-मेढ़े हॉल का नक्शा व्हाट्सऐप पर भेज दीजिए।

फ़र्श लगाने और सँवारने के लिए

हॉल को और क्या-क्या चाहिए

टाइलें ऊपर हैं। ये चीज़ें उनके नीचे, उनके बीच और आसपास की दीवारों पर लगती हैं। सब मँगवाई जा सकती हैं; कितना समय लगेगा, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। हम असली Birla White और Birla Opus बेचते हैं, GST बिल के साथ।

आज के दाम: टाइल रेट · पुट्टी रेट। दूसरे कमरे: बेडरूम · पूजा घर · किचन का फ़र्श।

लोग हमसे यह पूछते हैं

छोटे जवाब

हॉल के फ़र्श के लिए सबसे अच्छी टाइल कौन सी है?

ज़्यादातर हॉल के लिए सफ़ेद या क्रीम ग्लॉसी 2x4 (600×1200) मार्बल-लुक टाइल: जोड़ कम, कमरा रोशन, और लुक लगभग एक पत्थर की सिल्ली जैसा। हॉल छोटा हो या दरवाज़े-कोने बहुत हों तो 2x2 लीजिए। दोनों ऊपर स्टॉक में हैं।

हॉल में 2x4 लें या 2x2?

हॉल खुला हो और फ़र्श सपाट हो तो 2x4। हॉल छोटा या कटा-कटा हो तो 2x2: तंग कटाई में कम बर्बादी होती है, और ऊबड़-खाबड़ फ़र्श पर कुछ ज़्यादा माफ़ करती है। 12×15 ft के हॉल का बॉक्स-हिसाब दोनों में एक ही आता है, 13 बॉक्स।

12×15 ft के हॉल में कितने बॉक्स टाइल लगेंगे? (hall mein kitne box)

फ़र्श 180 sq ft है। कटाई के लिए 10% ऊपर से जोड़ें तो करीब 198 sq ft, और एक बॉक्स में 15.5 sq ft, यानी 13 बॉक्स (2x4 की 26 टाइल, या 2x2 की 52 टाइल)। उसी टाइल से स्कर्टिंग काटें तो करीब 2 बॉक्स और लगेंगे। एक फ़ुट के काले बॉर्डर के साथ कुल 14 बॉक्स: 10 सफ़ेद और 4 काले।

क्या ग्लॉसी टाइल फिसलती है?

गीली हो तो हाँ। हॉल सूखा कमरा है, इसलिए दरवाज़े पर पायदान और गिरा पानी तुरंत पोंछ देना आम तौर पर काफ़ी है। अगर बुज़ुर्ग गीले पोंछे वाले फ़र्श पर चलते हों तो मैट टाइल लीजिए, जैसे 2x2 में Asta Bianco।

क्या पूरा हॉल Rosata Black का हो सकता है?

हो सकता है, पर पूरा काला फ़र्श सफ़ाई के एक घंटे बाद ही धूल और पैरों के निशान दिखाने लगता है, और जहाँ धूप पड़ती है वहाँ गरम हो जाता है। बॉर्डर या पट्टी के रूप में वह सफ़ेद को बिना इन झंझटों के फ़्रेम कर देता है।

सफ़ेद या क्रीम: किसमें गंदगी कम दिखती है?

भरे हुए डिज़ाइन वाली क्रीम, जैसे Breccia Crema, सादे सफ़ेद से ज़्यादा धूल छिपाती है। सफ़ेद सबसे रोशन है, पर पैरों के निशान ज़्यादा दिखाता है। हॉल सड़क की तरफ़ खुलता हो या आवाजाही बहुत हो तो क्रीम की तरफ़ झुकिए।

क्या मार्बल-लुक टाइल असली मार्बल जैसी दिखती है?

खड़े होकर देखने पर काफ़ी हद तक। डिज़ाइन छपा होता है, इसलिए नसें हर कुछ टाइल बाद दोहराती हैं। बदले में फ़र्श पर पॉलिश नहीं करानी पड़ती, पीला नहीं पड़ता और जोड़ों में सीमेंट नहीं भरना पड़ता। कई बॉक्स खोलकर टाइलें मिलाइए, दोहराव छिप जाता है।

क्या विट्रीफ़ाइड टाइल सिर्फ़ सीमेंट-बालू से लगा सकते हैं?

लगती है, पर विट्रीफ़ाइड टाइल लगभग पानी नहीं सोखती, इसलिए सादी सीमेंट की परत उसे कमज़ोर पकड़ती है और खोखली जगहें बन जाती हैं। TileStix लीजिए: 2x4 के लिए Extero, 2x2 के लिए Vitribind। शेल्फ़ पर रखा TileStix Intero Grip+ सिर्फ़ 450×450 mm तक की सिरेमिक टाइल के लिए है, सिर्फ़ अंदर।

मुस्तफ़ा
पेंट और टाइल, तश्या वेंचर्स

मुज़फ़्फ़रपुर में हमारी रेवा रोड वाली दुकान पर पेंट, पुट्टी और टाइल का काम देखते हैं। इस पेज के बॉक्स के हिसाब और एडहेसिव की सीमाएँ कंपनियों की अपनी शीट से हैं, 12 नवंबर 2026 को मिलाई गईं। जोड़ की लंबाई और बॉक्स की गिनती नक्शों पर हमारा अपना हिसाब है। हम असली Birla Pivot, Birla White और Birla Opus बेचते हैं, GST बिल के साथ।

ये अंक कहाँ से हैं

  1. Birla Pivot, Tiles consolidated catalogue: 600×600 का बॉक्स 4 टाइल (15.5 sq ft); 600×1200 का बॉक्स 2 टाइल (15.5 sq ft)।
  2. Birla Pivot, प्रोडक्ट पेज: डिज़ाइन के नाम, साइज़ और फ़िनिश कोड (GL, EGL, CR, BHG)।
  3. Birla White, TileStix रेंज और TileLynk: Intero Grip+ 450×450 mm तक, सिर्फ़ अंदर; Vitribind 600×600 तक; Extero 1200×1200 तक; TileLynk के जोड़ 1–6 mm।
  4. हमारा अपना हिसाब: फ़र्श 180 sq ft, कटाई के लिए 10% ऊपर से, हर बॉक्स 15.5 sq ft; जोड़ की लंबाई नाप के नक्शे पर गिनी; बॉर्डर और स्कर्टिंग की पट्टियाँ 600 mm की टाइल को 100 mm और 300 mm में काटकर।

अपने हॉल का नाप भेजिए

पसंद के डिज़ाइन के बॉक्स, सही एडहेसिव और आज का दाम हम व्हाट्सऐप पर भेज देंगे।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com