English कॉल90310 74624
होम›वाटरप्रूफ़िंग›छत और टेरेस
वाटरप्रूफ़िंग गाइड · पहले से बनी छत

बनी हुई छत और टेरेस की वाटरप्रूफ़िंग: क्या करें, किस क्रम में, और क्या इसे टिकाता है

छोटा जवाब
  1. सफ़ाई
  2. दरार भराई
  3. ढलान और निकास ठीक
  4. मुंडेर के कोने पर गोला
  5. Hi-Flex × 2, आड़े-तिरछे
  6. ऊपर स्क्रीड या टाइल

कोटिंग एक मिलीमीटर से भी पतली खाल है। उसे टिकाती है नीचे की छत (कोई खुली दरार नहीं, कहीं पानी नहीं रुकता) और ऊपर की परत (स्क्रीड या टाइल, जो धूप और पैरों को कोटिंग से दूर रखे)। इनमें से एक भी छूटा तो अच्छी कोटिंग भी दो-चार मौसम में जवाब दे देती है।

~7 sq ft
प्रति kg, दोनों कोटUltraTech: 1 kg Hi-Flex एक कोट में 14–15 sq ft ढकता है। दो कोट में दुगना।
8 घंटे
कोट के बीच, कम से कमदूसरा कोट पहले के आड़ा चलता है।
1 : 100
निकास की ओर ढलान10 फ़ुट में कम से कम सवा इंच। आम चलन।
तैयार छत, मुंडेर से निकास तक
वाटरप्रूफ़ की हुई छत की काट ढलाई की छत में खोलकर भरी गई दरार, भरा हुआ गड्ढा, मुंडेर की जड़ में मसाले का गोल कोना, Hi-Flex के दो कोट जो मुंडेर पर एक फ़ुट ऊपर और निकास के मुँह के अंदर तक जाते हैं, ऊपर ढलान वाली स्क्रीड और उसके एक हिस्से पर टाइल, और मुंडेर का ऊपरी हिस्सा छत की ओर ढलान में। ढलाई की छत (RCC) ढलान ≥ 1:100, निकास की ओर 1 फ़ुट नीचे का कमरा · छत सूखी रहती है 1 2 3 4 5 6 7 Hi-Flex पहला कोट Hi-Flex दूसरा कोट, आड़ा स्क्रीड, ढलान वाली छत की टाइल (चाहें तो) WP+200 वाला मरम्मत मसाला
  1. दरारें V आकार में खोलकर WP+200 वाले मसाले से भरी।
  2. गड्ढे भरे, ताकि कहीं पानी न रुके।
  3. निकास साफ़, थोड़ा नीचा, कोटिंग उसके मुँह के अंदर तक।
  4. गोला: छत और मुंडेर के मिलने पर मसाले का गोल कोना।
  5. Hi-Flex के दो कोट, आड़े-तिरछे, मुंडेर पर 1 फ़ुट ऊपर तक।
  6. स्क्रीड ढलान के साथ; छत पर चलना-बैठना है तो उस पर टाइल।
  7. मुंडेर का ऊपरी हिस्सा बंद और छत की ओर ढलान में।
नाप के अनुपात में नहीं: Hi-Flex का हर कोट सिर्फ़ 0.6–0.7 mm है। कोट, अंतर और स्क्रीड: UltraTech Weather Pro ब्रोशर। ढलान, गोला और 1 फ़ुट ऊपर: आम चलन।
कुछ भी खरीदने से पहले

बारिश के अगले दिन चॉक लेकर छत पर घूमिए

बिहार की समतल छत पर रुका हुआ पानी कोटिंग के फ़ेल होने की पहली वजह है। यह बारिश के कुछ घंटे बाद सबसे साफ़ दिखता है। हर गड़बड़ी पर चॉक से निशान लगाइए, फ़ोटो लीजिए, बस मरम्मत की सूची तैयार है।

ऊपर से आपकी छत: किस पर निशान लगाएँ
निशान लगी समतल छत का नक्शा मुंडेर के अंदर आयताकार छत। दाईं ओर पानी निकलने के दो मुँह। तीर दिखाते हैं कि ढलान निकास की ओर है। बारिश के बाद रुका पानी, दरारों के चारों ओर चॉक के घेरे, एक खोखला हिस्सा, स्टैंड पर टंकी और पाइप, और चारों ओर मुंडेर का कोना, जिसे बंद करना है। खोखला A B C D E F
  1. निकास: कम से कम दो, साफ़, आसपास की छत से नीचे।
  2. रुका पानी: बारिश के घंटों बाद भी खड़ा।
  3. दरारें: हर एक के चारों ओर चॉक का घेरा।
  4. खोखला हिस्सा: हथौड़ी के हत्थे से ठोकने पर भद्दी आवाज़।
  5. टंकी के पाये, पाइप, डिश और सोलर के बोल्ट: छत में हर छेद।
  6. मुंडेर का कोना, चारों ओर: ज़्यादातर रिसाव यहीं से शुरू होते हैं।

Bएक बाल्टी पानी, एक घंटा इंतज़ार

सूखे दिन छत के बीच में एक बाल्टी पानी डालिए और देखिए कहाँ जाता है। घंटे भर बाद भी जो पोखर बचा रहे, वह गड्ढा है। उसे भरना ही होगा, वरना नई कोटिंग सबसे पहले वहीं जवाब देगी।

Cबाल जैसी दरार या चौड़ी?

ऊपरी सतह की बारीक दरारें आम हैं, उन्हें भर दिया जाता है। जिस दरार में सिक्का घुस जाए, जो नीचे छत तक आर-पार हो, या जो बढ़ती जाए, उसे पहले दिखाइए: दरार ढाँचे की है या प्लास्टर की?

Dठोककर खोखली जगह ढूँढिए

पुराना प्लास्टर, IPS या पुरानी कोटिंग जहाँ भद्दी आवाज़ दे, वह नीचे से छूट चुकी है। उसे पक्के कंक्रीट तक काटकर निकालिए। जो परतें पक्की हैं उन्हें हथौड़े से मत तोड़िए: पुरानी छत तोड़ने से ढलाई में दरार आ सकती है।

Aनिकास गिनिए

एक ही निकास हो तो एक पाइप जाम होते ही पूरी छत डूबती है। आम चलन है कम से कम दो, और मोटे तौर पर हर 400–500 sq ft छत पर एक 4 इंच का पाइप।

Fमुंडेर, ऊपर भी और नीचे भी

पानी वहाँ घुसता है जहाँ छत दीवार से मिलती है, और मुंडेर के ऊपर की दरारों से भी, जहाँ से बारिश दीवार के अंदर उतरती है।

Eछत का हर छेद

पाइप की स्लीव, टंकी स्टैंड के पाये, तार के छेद, डिश और सोलर पैनल के बोल्ट। हर एक को भरकर उसके चारों ओर कोटिंग करनी है, वरना कोटिंग कितनी भी अच्छी हो, वहाँ से रिसेगा।

अभी कमरे में पानी टपक रहा है? पहले उसे रोकिए, फिर सूखे मौसम में इस पन्ने पर लौटिए: छत से पानी टपक रहा है। चॉक लगी फ़ोटो हमें WhatsApp पर भेजिए, हम आपके साथ देख लेंगे।

तरीका

आठ कदम, इसी क्रम में, सूखी छत पर

पूरी छत कीजिए, सिर्फ़ वह जगह नहीं जहाँ से टपका था: पानी अगली कमज़ोर जगह ढूँढ लेता है। करीब एक हफ़्ते का सूखा मौसम रखिए, और स्क्रीड की तराई अलग से।

पक्की सतह तक सफ़ाई

झाड़ू लगाइए, काई, ढीला प्लास्टर और उखड़ती पुरानी कोटिंग खुरच दीजिए। पानी से धोइए, धूल ब्रश से निकालिए और छत को सूखने दीजिए। कोटिंग बनाने वाली हर कंपनी फ़ेल होने की वजहों में सबसे पहले खराब सतह-तैयारी गिनाती है।

जाँच: कोई भी कोट लगने से पहले छत छूने में सूखी और रंग में एक जैसी हो।

दरारें खोलिए और भरिए

चॉक लगी हर दरार को छेनी या ग्राइंडर से छोटे V में काटिए, धूल निकालिए। गीला करके सीमेंट और SBR का घोल ब्रश से लगाइए, फिर WP+200 वाला सीमेंट-बालू मसाला दबाकर भरिए। कुछ दिन नम रखिए।

सामान: WP+200, 50 kg की बोरी पर 200 ml, मसाले के पानी के दूसरे आधे हिस्से में। Seal & Dry SBR का घोल: अनुपात पैक पर लिखा है। हिलने वाली दरारें: जोड़ और दरारें।

गड्ढे भरिए

पुरानी सतह पर SBR का घोल लगाइए, फिर WP+200 वाला मसाला डालकर हर पोखर का निशान भर दीजिए, ताकि पानी बहकर निकास तक जाए। भराई कम से कम ¾ इंच (20 mm) मोटी रखिए; शून्य तक पतला किया मसाला फटकर उखड़ता है।

अगर पूरी छत ही सपाट है या उलटी ढलान है, तो ढलान कदम 8 की स्क्रीड में बनेगी।

निकास ठीक कीजिए

पाइप आर-पार साफ़ कीजिए। हर निकास के मुँह के चारों ओर छिछला कटोरा (खुर्रा) बनाइए, छत से करीब एक इंच नीचे, ताकि आखिरी पानी भी निकल जाए। पत्ते और प्लास्टिक रोकने के लिए जाली वाला ढक्कन लगाइए। एक ही निकास है तो दूसरा बनवाइए।

आम चलन: कम से कम दो निकास; करीब 400–500 sq ft पर एक 4 इंच का पाइप।

मुंडेर का कोना गोल, हर छेद बंद

मुंडेर की जड़ में WP+200 मसाले का गोला चलाइए, करीब 2–3 इंच का गोल कोना, ताकि कोटिंग को कभी नुकीले कोने पर न मुड़ना पड़े। पाइप स्लीव, टंकी के पाये और बोल्ट के आसपास की खाली जगह SBR वाले मसाले से भरिए।

मुंडेर की बारीकियाँ: मुंडेर की वाटरप्रूफ़िंग। टंकी स्टैंड: छत पर टंकी का चबूतरा।

Hi-Flex, पहला कोट

Hi-Flex का पाउडर और लिक्विड पैक के हिसाब से मिलाइए और पहला कोट ब्रश से पूरी छत, गोले, मुंडेर पर 1 फ़ुट ऊपर, हर पाइप के चारों ओर और हर निकास के मुँह में 3–4 इंच अंदर तक लगाइए। मोटाई 0.6–0.7 mm रखिए।

सामान: UltraTech Weather Pro Hi-Flex, 12 या 24 kg। इस कोट में 1 kg से 14–15 sq ft।

Hi-Flex, दूसरा कोट, आड़ा

कम से कम 8 घंटे बाद दूसरा कोट पहले के आर-पार लगाइए: पहला उत्तर-दक्षिण चला था तो दूसरा पूरब-पश्चिम। इस क्रॉस से वे बारीक छेद और पतली धारियाँ भर जाती हैं जो एक कोट में हमेशा रह जाती हैं।

फिर से 1 kg में 14–15 sq ft। किसी के चलने से पहले पैक में लिखे समय तक जमने दीजिए।

जाँचिए, फिर ढकिए

निकास को बालू भरी कपड़े की थैली से बंद कीजिए, करीब एक इंच पानी 24–48 घंटे भरा रखिए (आम चलन) और नीचे की छत देखिए। फिर निकास की ओर ढलान के साथ स्क्रीड डालिए, और छत इस्तेमाल होती है तो उस पर टाइल। स्क्रीड की तराई कम से कम 10 दिन, गर्म-सूखे मौसम में 14 दिन।

स्क्रीड: UltraTech सीमेंट में WP+200, या अकेला Weather Plus। दोनों में से एक, दोनों साथ नहीं। विकल्प नीचे।
दूसरा कोट आड़ा क्यों
आड़े-तिरछे लगे दो कोट बाईं ओर एक ही दिशा में ब्रश के स्ट्रोक वाला एक कोट, स्ट्रोक के बीच बारीक छेद और पतली धारियाँ। दाईं ओर उसके आड़ा लगा दूसरा कोट उन्हें ढक देता है। दोनों कोट के बीच कम से कम 8 घंटे, हर एक 0.6 से 0.7 mm। ≥ 8घंटे सिर्फ़ पहला कोटदूसरा कोट, आड़ा बारीक छेद, पतली धारियाँखाली जगह ढक गईहर कोट 0.6–0.7 mm (UltraTech)
निकास, सही तरीके से
छत के निकास की काट छत में से नीचे जाता बरसाती पाइप। उसके मुँह के चारों ओर स्क्रीड एक छिछले कटोरे में उतरती है, छत से करीब एक इंच नीचे। कोटिंग पाइप के मुँह में तीन-चार इंच अंदर तक जाती है। ऊपर गुंबद जैसा जाली का ढक्कन। ~1 इंच नीचे खुर्रा (कटोरा) जाली ढक्कन कोटिंग पाइप में3–4 इंच अंदर कम से कम 4 इंच पाइप,हर छत पर दो निकास
ऊपर क्या जाए

कोटिंग के ऊपर स्क्रीड या टाइल: क्यों, और कौन सी

UltraTech की अपनी ब्रोशर कहती है कि Hi-Flex के ऊपर स्क्रीड या प्लास्टर की परत की "पुरज़ोर सलाह" है। धूप, पैर, टंकी और कभी-कभार गिरी ईंट ही छत की कोटिंग घिसते हैं। तीन विकल्प, सबसे कमज़ोर से सबसे अच्छे तक।

कम उम्र

खुली कोटिंग

सिर्फ़ ऐसी छत के लिए जिस पर कोई नहीं चलता
  • पूरी धूप और हर कदम सीधे उस पर। हर साल जाँचिए और जल्दी दोबारा कोट की तैयारी रखिए।
  • ऊपर कुछ भारी नहीं: न टंकी स्टैंड, न कपड़े सुखाने का स्टैंड, न कुर्सियाँ।
  • ऐसी छत पर कभी नहीं जहाँ अब भी कहीं पानी रुकता हो।
ठीक

स्क्रीड

कोटिंग के ऊपर सीमेंट-बालू का मसाला
  • आम चलन 1:4 सीमेंट-बालू, औसत करीब 1 से 1½ इंच, ऊँची तरफ़ मोटी ताकि ढलान बने।
  • UltraTech PPC और WP+200 (बोरी पर 200 ml) से, या अकेले Weather Plus से। दोनों साथ नहीं।
  • तराई कम से कम 10 दिन, गर्म-सूखे मौसम में 14, जैसे हर सीमेंट के काम में।
इस्तेमाल वाली छत के लिए सबसे अच्छा

स्क्रीड और ऊपर टाइल

कपड़े सुखाना, धूप सेंकना, बच्चों का खेलना
  • बाहर वाली एंटी-स्किड टाइल, जैसे Birla Pivot 400×400 आउटडोर (11.8 mm, डिब्बे में 5 टाइल = 8.61 sq ft)। और विकल्प: छत की टाइल।
  • स्क्रीड पर WP+200 वाले मसाले में बिठाइए, या Birla White TileStix Extero एडहेसिव से (हम आपके लिए मँगा देंगे)। TileStix Intero Grip+ सिर्फ़ घर के अंदर के लिए है।
  • हर जोड़ भरिए, और मुंडेर के पास थोड़ी जगह छोड़िए ताकि गर्मी में टाइल फैल सके।
कितने साल चलेगी

कितनी चलेगी, यह कंपनी से ज़्यादा छत तय करती है

ठेकेदार और कंपनियों की साइटें टेरेस वाटरप्रूफ़िंग के लिए मोटे तौर पर 5 से 15 साल बताती हैं। यह एक दायरा है, आपकी छत का वादा नहीं। आपका काम उस दायरे में कहाँ बैठेगा, यह चार बातों से तय होता है।

कोटिंग को क्या घिसता है
खुली कोटिंग और ढकी कोटिंग की तुलना बाईं ओर खुली कोटिंग पर धूप, पैर और रुका पानी, उसमें दरारें और एक उभरा फफोला। दाईं ओर वही कोटिंग स्क्रीड और टाइल के नीचे; धूप, पैर और पानी ऊपर की परत पर रुक जाते हैं और कोटिंग साबुत रहती है। खुली कोटिंगस्क्रीड और टाइल के नीचे धूप से दरारपैरों से घिसाईपानी रुकता हैऔर उखाड़ता है घिसाई स्क्रीड और टाइल झेलते हैं,कोटिंग साबुत रहती है
नाप के अनुपात में नहीं। बात इतनी है: कोटिंग तभी टिकती है जब वह धूप और पैरों से बची रहे।
क्या तय करता हैलंबी उम्रकम उम्र
छत पर पानीबिहार की समतल छतों पर सबसे बड़ी बातघंटे भर में सारा पानी निकास तकबारिश के बाद कई दिन पोखर
ऊपर की परतUltraTech इसकी सलाह देती हैस्क्रीड, या स्क्रीड और टाइलधूप में खुली कोटिंग
तैयारीदरारें भरी, ढीली परतें निकाली, छत साफ़ और सूखीधूल, काई या उखड़ते प्लास्टर पर कोटिंग
कोट और कोनेदो आड़े कोट, गोला, मुंडेर पर 1 फ़ुट, हर पाइप के चारों ओरएक कोट, नुकीले कोने, छेद खुले
कंपनियों की वारंटी क्या कहती है
  • UltraTech Hi-Flex: Weather Pro ब्रोशर में कवरेज, कोट और 100% खिंचाव लिखा है, पर वारंटी की कोई अवधि नहीं।
  • Birla White Seep Blocker 2K: वाटरप्रूफ़िंग पर 3 साल, Birla White की साइट पर रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म के साथ।
  • Dr. Fixit: अपनी Roofseal रेंज पर 7 से 12 साल बताती है, उसके अपने ठेकेदारों के लगाने पर।
सामान की वारंटी सामान की होती है, पोखर वाली छत की नहीं। GST बिल सँभालकर रखिए और कंपनी जहाँ कहे वहाँ रजिस्टर कीजिए।
हर साल, बरसात से पहले (करीब आधा घंटा) निकास और जाली साफ़ कीजिए। मुंडेर के ऊपर और गोले पर नई दरार देखिए। जो स्लीव या बोल्ट खुल गया हो उसे फिर से भरिए। डिश, सोलर स्टैंड या रेलिंग के लिए छत में छेद करें तो उसी दिन बंद कीजिए। पूरी सूची: बरसात से पहले।
कहाँ बिगड़ता है

छह तरीके जिनसे अच्छी कोटिंग जल्दी फ़ेल होती है

मुज़फ़्फ़रपुर के आसपास की छतों पर हम यही छह बार-बार देखते हैं। हर एक से बचना दोबारा करने से सस्ता है।

एक ही कोट

दो की जगह एक कोट

दिखता है: जगह-जगह लौटती सीलन

ब्रश से लगे एक कोट में बारीक छेद और पतली धारियाँ रहती ही हैं। UltraTech दो कोट माँगती है, दूसरा आड़ा, कम से कम 8 घंटे बाद।

ऊपर कोई परत नहीं

कोटिंग के ऊपर कुछ नहीं डाला

दिखता है: दो-चार मौसम में घिसी, फटी कोटिंग

धूप और पैर सीधे उसी पर। UltraTech ऊपर स्क्रीड या प्लास्टर की पुरज़ोर सलाह देती है। इस्तेमाल वाली छत पर उस स्क्रीड पर टाइल।

गड्ढा वैसे ही छोड़ा

गड्ढा जैसा था वैसा छोड़ दिया

दिखता है: रिसाव ठीक पुराने पोखर के नीचे लौटता है

कई दिन खड़ा पानी किसी भी कोटिंग को नरम करके उखाड़ देता है। गड्ढा भरिए और ढलान ठीक कीजिए, कोटिंग से पहले, बाद में नहीं।

नीचे धूल

धूल, काई या ढीले प्लास्टर पर कोटिंग

दिखता है: कोटिंग चादर की तरह उखड़ती है

वह धूल से चिपकती है, छत से नहीं। Dr. Fixit भी खराब सतह-तैयारी को वाटरप्रूफ़िंग की सबसे आम गलती बताती है। खुरचिए, धोइए, सुखाइए।

मुंडेर का जोड़ छूटा

कोटिंग मुंडेर के कोने पर रुक गई

दिखता है: अंदर दीवार के ऊपरी हिस्से पर सीलन की पट्टी

छत और दीवार अलग-अलग हिलते हैं और जोड़ खुल जाता है। गोला बनाइए, दोनों कोट मुंडेर पर 1 फ़ुट ऊपर ले जाइए, और मुंडेर का ऊपरी हिस्सा बंद कीजिए।

बारिश जल्दी आ गई

गीली छत पर कोटिंग, या बारिश जल्दी आ गई

दिखता है: धारियाँ, नरम हिस्से, सफ़ेद परत

तभी शुरू कीजिए जब छत सूखी हो और पूरे काम तक बारिश की उम्मीद न हो: पहले कोट के 8 घंटे, फिर दूसरा कोट। जाड़े में ओस सूखने तक रुकिए।

यह भी दिखता है: अंदर छत पर वाटरप्रूफ़ पुट्टी या पेंट। वाटरप्रूफ़ पुट्टी अंदर आते पानी को नहीं रोकती; पहले छत ठीक कीजिए, छत को सूखने दीजिए, फिर देखिए सीलन वाली दीवार पर पेंट।

कितना सामान लगेगा

आपकी छत का सामान

मुंडेर के अंदर की छत का नाप डालिए। Hi-Flex में UltraTech का आँकड़ा है (हर कोट में 14–15 sq ft प्रति kg, दो कोट)। स्क्रीड के आँकड़े आम चलन के हैं। पैक ऊपर वाली संख्या के हिसाब से चुने गए हैं।

कोटिंग का क्षेत्र: — sq ft

आपकी सूची

UltraTech Weather Pro Hi-Flex, 2 कोट—0.6–0.7 mm के एक कोट में 1 kg = 14–15 sq ft (UltraTech)। पैक 12 और 24 kg।—

रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

UltraTech सीमेंट, स्क्रीड
—1:4 सीमेंट-बालू स्क्रीड, आम चलन, ऊपर से 2 बोरी दरार, गोले और गड्ढों के लिए—
बालू, स्क्रीड—इसी 1:4 मसाले के लिए। बालू भी हम पहुँचाते हैं।आज का रेट पूछें
Weather Pro WP+200—मरम्मत मसाले और स्क्रीड में 50 kg सीमेंट की बोरी पर 200 ml (UltraTech)। Weather Plus लें तो इसे छोड़ दें।—
Seal & Dry SBR1 kgदरार, स्लीव और निकास के घोल के लिए। बड़े हिस्से भरने हों तो ज़्यादा।लें: 1 × 1 kg · रेट पूछें
Birla Pivot 400×400 आउटडोर टाइल—डिब्बे में 8.61 sq ft (Birla Pivot), कटाई के लिए 5% ज़्यादाआज का रेट पूछें प्रति डिब्बा
सामान का कुलरेट पूछें
यह सूची WhatsApp पर भेजें

दाम आज के रेट से भरे जाते हैं। कटाई और ढुलाई का पैसा अलग लगता है; अपनी साइट का खर्च पूछिए (डिलीवरी)। बाथरूम और टंकी: वाटरप्रूफ़िंग कैलकुलेटर। उदाहरण: Hi-Flex कितना लगेगा।

इस काम के लिए हमारी दुकान पर

छत पर कौन सा सामान क्या करता है

कोटिंग
UltraTech Weather Pro Hi-Flexपूरी छत की कोटिंग · दो हिस्से · 12, 24 kg₹ 3,665प्रति 24 kg Birla White Seep Blocker 2Kसिर्फ़ छोटे हिस्से: टंकी का ऊपरी हिस्सा, कोना, पैच · 3 kg₹ 358प्रति 3 kg
मरम्मत और स्क्रीड
UltraTech Weather Pro WP+200दरार के मसाले, गोले और स्क्रीड में · बोरी पर 200 mlआज का रेट पूछेंप्रति 1 L UltraTech Seal & Dry SBRजोड़ने वाला घोल, स्लीव और निकास की भराई · 1, 20 kgआज का रेट पूछेंप्रति 1 kg UltraTech PPCमरम्मत मसाला और स्क्रीड, WP+200 के साथ · 50 kg₹ 330प्रति बोरी UltraTech Weather Plusस्क्रीड, बिना WP+200 मिलाए · 50 kg₹ 440प्रति बोरी
ऊपर की परत
Birla Pivot 400×400 आउटडोर टाइलएंटी-स्किड, 11.8 mm · डिब्बे में 5 टाइल = 8.61 sq ftआज का रेट पूछेंप्रति डिब्बा Birla White TileStix Exteroबाहर की टाइल का एडहेसिव · हम आपके लिए मँगा देंगेआज का रेट पूछेंप्रति 20 kg

Dr. Fixit या कोई और ब्रांड चाहिए? हम आपके लिए मँगा देंगे; कितने दिन लगेंगे, WhatsApp पर पूछ लीजिए। आपकी छत के लिए कौन सी कोटिंग: Hi-Flex या Seep Blocker 2K। हर पैक का आज का दाम: वाटरप्रूफ़िंग रेट।

लोग हमसे जो पूछते हैं

छोटे जवाब

छत की वाटरप्रूफ़िंग कितने साल चलती है?

यह सामान से ज़्यादा छत पर निर्भर है। ठेकेदार और कंपनियों की साइटें मोटे तौर पर 5 से 15 साल बताती हैं। स्क्रीड या टाइल के नीचे की कोटिंग, ऐसी छत पर जिसका सारा पानी निकास तक पहुँचता है, लंबी चलती है। धूप में खुली कोटिंग, ऐसी छत पर जहाँ पानी रुकता है, जल्दी जाती है। UltraTech, Hi-Flex पर कोई वारंटी अवधि नहीं बताती; Birla White, Seep Blocker 2K पर 3 साल देती है।

क्या टपकती छत पर बस वाटरप्रूफ़ कोट पोत दें?

अकेले नहीं। हर कोट सिर्फ़ 0.6–0.7 mm का है। खुली दरार, रुके पानी, नुकीले कोने या धूल वाली सतह पर वह जल्दी जवाब देता है। पहले मरम्मत, ढलान और सफ़ाई, फिर दो कोट, फिर ऊपर की परत। अभी टपक रहा है तो शुरुआत यहाँ से: छत से पानी टपकना।

छत पर Hi-Flex के कितने कोट चाहिए?

दो, हर एक 0.6–0.7 mm, कम से कम 8 घंटे के अंतर पर, दूसरा पहले के आड़ा। 1 kg एक कोट में 14–15 sq ft ढकता है, इसलिए पूरे काम में हर 7 sq ft पर करीब 1 kg।

1000 sq ft छत में कितना Hi-Flex लगेगा?

दो कोट में करीब 134–143 kg, यानी 24 kg के छह पैक, और मुंडेर पर ऊपर ले जाने के लिए थोड़ा ज़्यादा। ऊपर का कैलकुलेटर आपकी छत का हिसाब कर देगा।

क्या कोटिंग के ऊपर टाइल या स्क्रीड ज़रूरी है?

UltraTech कहती है कि Hi-Flex के ऊपर स्क्रीड या प्लास्टर की परत की पुरज़ोर सलाह है। इससे धूप, पैर और टंकी का वज़न कोटिंग पर नहीं पड़ता। छत रोज़ इस्तेमाल होती है तो उस स्क्रीड पर टाइल लगाइए।

बारिश में या जाड़े में हो सकती है?

बारिश में या गीली छत पर नहीं। जाड़े में सूखे दिन, सुबह की ओस सूखने के बाद, ठीक है। मुज़फ़्फ़रपुर में सबसे अच्छा समय मार्च से मई है, बरसात से पहले।

छत पर पहले से पुरानी टाइल या चाइना मोज़ेक है। क्या उसके ऊपर कोटिंग हो सकती है?

UltraTech की ब्रोशर चमकदार टाइल के ऊपर कोटिंग की बात नहीं करती, इसलिए हम इसकी सलाह नहीं देते। हर टाइल ठोककर देखिए: खोखली और टूटी टाइल उखाड़िए, खाली जगह WP+200 मसाले से भरिए, और ज़्यादातर ढीली हों तो सब उखाड़कर पूरा तरीका अपनाइए। अगर सारी टाइल पक्की हैं और रिसाव मुंडेर या निकास पर है, तो पहले वही ठीक कीजिए।

छत के लिए Hi-Flex या Seep Blocker 2K?

पूरी छत के लिए Hi-Flex: 12 और 24 kg में आता है और UltraTech के आँकड़ों से 100% तक खिंचता है। छोटे हिस्से, जैसे टंकी का ऊपरी हिस्सा, एक कोना या पैच, के लिए Seep Blocker 2K (3 kg)। देखिए Hi-Flex या Seep Blocker 2K।

मेरे यहाँ यह काम कौन करेगा?

ऊपर के आठ कदम मानकर कोई सधा हुआ मिस्त्री यह काम कर सकता है। अपनी छत, निकास और मुंडेर के कोनों की फ़ोटो हमें WhatsApp पर भेजिए; हम आपके साथ देखकर सामान की सूची भेज देंगे। किसी को काम देने से पहले: वाटरप्रूफ़िंग ठेकेदार से क्या पूछें।

मिस्टर मुस्तफ़ा
पेंट इंजीनियर, तश्या वेंचर्स

मुज़फ़्फ़रपुर में हमारी रेवा रोड दुकान पर पेंट इंजीनियर, और हमारे वाटरप्रूफ़िंग सलाहकार। इस पन्ने का कंपनी वाला हर आँकड़ा 12 नवंबर 2026 को उसी कंपनी की छपी शीट से मिलाया गया। जहाँ आँकड़ा कंपनी का नहीं, आम चलन का है, वहाँ पन्ना यह साफ़ बताता है।

आँकड़े कहाँ से

  1. UltraTech, Weather Pro वाटरप्रूफ़िंग ब्रोशर: Hi-Flex छत और टेरेस के लिए, हर कोट 0.6–0.7 mm, 1 kg में 14–15 sq ft, दो कोट कम से कम 8 घंटे के अंतर पर, दूसरा आड़ा, ऊपर स्क्रीड या प्लास्टर की "पुरज़ोर सलाह", 100% तक खिंचाव, 7 bar तक, पैक 12 और 24 kg। WP+200: 50 kg की बोरी पर 200 ml, मसाले के पानी के दूसरे आधे में। वारंटी अवधि नहीं दी गई।
  2. Birla White, Seep Blocker 2K पन्ना: सफ़ेद सीमेंट, सिलिका बालू और एक्रिलिक पॉलिमर की दो हिस्सों वाली कोटिंग, 5 bar तक, 90% तक खिंचाव, रजिस्ट्रेशन के साथ 3 साल की वाटरप्रूफ़िंग वारंटी।
  3. Dr. Fixit, वाटरप्रूफ़िंग खर्च और लगाने की गाइड: खराब सतह-तैयारी सबसे आम गलती; और छत वाटरप्रूफ़िंग पन्ना: Roofseal पर 7 से 12 साल की वारंटी।
  4. Birla Pivot कैटलॉग: 400×400 आउटडोर टाइल, 11.8 mm, डिब्बे में 5 टाइल = 8.61 sq ft। Birla White: TileStix Intero Grip+ सिर्फ़ अंदर के लिए; बाहर की टाइल के लिए Extero।
  5. IS 456: सीमेंट के काम की तराई कम से कम 10 दिन, गर्म-सूखे मौसम में 14। ढलान, निकास की गिनती, गोले का नाप, स्क्रीड का मसाला और पानी भरकर जाँच: आम चलन, जहाँ लिखा वहाँ ऐसा ही बताया।
  6. हर कोट का कवरेज: UltraTech 14–15 sq ft प्रति kg को 0.6–0.7 mm के कोट के साथ छापती है, इसलिए हम इसे एक कोट का मानकर दो कोट के लिए दुगना करते हैं। इससे काम बीच में सामान कम नहीं पड़ता।

अपनी छत की फ़ोटो भेजिए

पूरी छत, निकास और मुंडेर के कोने, अंदाज़न नाप के साथ। हम आपके साथ देखकर आज के दाम के साथ सामान की सूची WhatsApp पर भेज देंगे।

तश्याबिल्डिंग सॉल्यूशंस · मुज़फ़्फ़रपुर
WhatsApp 90310 74624tashyaventures.com