English कॉल90310 74624
होम›गाइड›सीमेंट और सरिया
ढलाई के दिन की गाइड · छत

छत ढलाई की चेकलिस्ट: हफ़्ता भर पहले, दो दिन पहले, ढलाई के दिन और बाद में क्या देखें

सीधा जवाब
  1. हफ़्ता भर पहलेसरिया और शटरिंग। सरिया, कवर ब्लॉक, चेयर, प्लेट, बल्ली, कंड्यूट और स्लीव, नक्शे से मिलाकर।
  2. दो दिन पहलेमाल, पानी, मशीन, मज़दूर। सब साइट पर, ढका, गिना और बुक किया हुआ।
  3. ढलाई का दिनपौ फटते शुरू, बीच में रुकना नहीं। हर खेप में एक जैसा मसाला और पानी, हर हिस्से पर वाइब्रेटर।
  4. अगली सुबहतराई शुरू। छत गीली रहे, बल्ली लगी रहे।

ढलाई अच्छी होगी या बिगड़ेगी, यह उससे पहले के हफ़्ते में तय होता है। मसाला कुछ ही घंटों में कड़ा होने लगता है, इसलिए ढलाई के दिन छूटी बोरी लाने या बल्ली ठीक करने का समय नहीं मिलता।

20 mm
छत के सरिये के नीचेआम कवर, कवर ब्लॉक से (IS 456, सामान्य हालत)। नक्शे में ज़्यादा लिखा हो तो वही।
25 लीटर
एक बोरी पर ज़्यादा से ज़्यादा पानीपानी-सीमेंट अनुपात 0.5। बालू गीली हो तो कम।
10–14 दिन
तराईPPC और दूसरे मिश्रित सीमेंट में। गर्म-सूखे मौसम में 14।
मसाला डालने से ठीक पहले छत
ढलाई के लिए तैयार छत का आड़ा कटाव बाईं ओर ईंट की दीवार। लकड़ी के बत्तों पर शटरिंग की प्लेट, जिन्हें तख़्ते पर खड़ी बल्लियाँ थामे हैं, नीचे फन्नी और आड़ी बँधाई। प्लेट पर: नीचे के सरिये के नीचे कवर ब्लॉक, दीवार के ऊपर के सरिये को थामे चेयर, पंखे के बॉक्स के साथ कंड्यूट, पाइप स्लीव, और किनारे की शटरिंग पर छत की मोटाई का निशान। चित्र के नीचे आठ गिनी हुई जाँचें। 125 mm 1 2 3 4 5 6 7 8 1 2 3 4 5 6 7 8 सरिया: सूत, दूरी, जोड़ नक्शे के हिसाब से कवर ब्लॉक: सरिया प्लेट से ऊपर रहे चेयर: ऊपर का सरिया ऊपर ही टिका रहे प्लेट: समतल, जोड़ बंद, साफ़, तेल लगी बल्ली: तख़्ते पर, फन्नी कसी, बँधी हुई कंड्यूट, पंखे का बॉक्स: बँधे, सिरे टेप से बंद पाइप स्लीव और छत का निकास लगा किनारा: मोटाई और ढलान का निशान
नाप के हिसाब से नहीं। बिंदीदार डिब्बा वह जगह है जहाँ मसाला भरेगा। 125 mm (5 इंच) घर की छत में आम है; असली मोटाई नक्शा तय करता है। कवर: IS 456, तालिका 16।
हफ़्ता भर पहले

सरिया और शटरिंग: चित्र वाली आठ जाँचें

ये तब कीजिए जब ग़लती सुधारने का समय बचा हो। मसाले के नीचे दबी ग़लती छत में हमेशा के लिए रह जाती है। नंबर ऊपर वाले चित्र से मिलते हैं।

1

सरिया नक्शे के हिसाब से

सरिये का सूत, दूरी, बीम और दीवार के ऊपर का अतिरिक्त सरिया, छज्जे का सरिया, और जोड़ बीच फैलाव से दूर। गिनती का तरीका: छत में कितना सरिया।

Tata Tiscon · Saluja Gold · बाँधने का तार
2

नीचे के सरिये के नीचे कवर ब्लॉक

ये सरिये को प्लेट से उठाकर रखते हैं ताकि मसाला सरिये को चारों ओर से ढक ले। घर की छत में आम कवर 20 mm है (IS 456, सामान्य हालत)। ईंट या पत्थर के टुकड़े कभी नहीं। देखिए कवर ब्लॉक।

कवर ब्लॉक: हम मँगा देंगे
3

ऊपर के सरिये के नीचे चेयर

बीम और दीवार के ऊपर वाला सरिया ऊपर रहकर ही काम करता है। मुड़े सरिये की चेयर उसे थामे रखती है, ताकि ढलाई के दिन पैरों से दबे नहीं।

8 mm या 10 mm सरिये से मोड़कर
4

प्लेट समतल, जोड़ बंद, साफ़, तेल लगी

दरार से सीमेंट का घोल बह जाता है और वहाँ खुरदुरी, कमज़ोर जगह बनती है। बुरादा, तार के टुकड़े, कील और काग़ज़ झाड़ दीजिए। तेल से प्लेट साफ़ उतरती है।

5

बल्ली पक्की और बँधी हुई

हर बल्ली या लोहे का प्रॉप तख़्ते या ईंट पर, ढीली मिट्टी पर कभी नहीं, जो पानी गिरते ही नरम हो जाती है। फन्नी कसी, दोनों ओर आड़ी बँधाई।

6

कंड्यूट और पंखे का बॉक्स

सरिये से बँधे, सिरे टेप से बंद ताकि मसाला अंदर न जाए। छत ढल जाने के बाद उसमें तार का पाइप नहीं डाला जा सकता। देखिए ढलाई से पहले कंड्यूट।

कंड्यूट · पंखे का बॉक्स · गोल बॉक्स
7

पाइप स्लीव और छत का निकास

शौचालय की पाइप, नीचे जाने वाली लाइन और बरसाती पानी के लिए, ताकि नई छत में कोई छेद न करे। देखिए छत में पाइप स्लीव।

uPVC पाइप · Prince · Ashirvad
8

मोटाई और ढलान का निशान

किनारे की शटरिंग पर चारों ओर छत की ऊपरी सतह का निशान लगाइए। अगर नक्शे में ढलान छत में ही देनी है, तो निकास की ओर गिरता निशान लगाइए।

ढलाई से पहले: ढलाई से पहले सरिये की फ़ोटो व्हाट्सऐप पर भेजिए, हम आपके साथ जाँच लेंगे। सरिया बँध जाए तो जाल, कवर ब्लॉक और बल्लियों की फ़ोटो लीजिए। यह दूसरी नज़र है, ढाँचे का डिज़ाइन नहीं: फ़ैसला आपके इंजीनियर के नक्शे का ही रहेगा।

सरिये की फ़ोटो भेजिए
दो दिन पहले

माल, पानी, मशीन और मज़दूर, सब साइट पर

दो दिन में सब गिना और ढका जा सकता है, और सीमेंट सीलन वाली साइट पर ज़्यादा दिन पड़ा भी नहीं रहता। ढलाई की सुबह आया माल कभी जँच नहीं पाता।

माल

  • सीमेंट तख़्ते या चबूतरे पर, ज़मीन से ऊपर, सीलन वाली दीवार से दूर, ढका हुआ। 10 बोरी से ऊँची थाक नहीं (आम चलन)। ट्रक से उतरते समय ही बोरियाँ गिन लीजिए।
  • बोरी पर छपी पैकिंग की तारीख़ देखिए; उसके लगभग 3 महीने के भीतर लगा दीजिए (आम चलन)।
  • बालू और गिट्टी साफ़ जगह पर, ढकी हुई, कीचड़ पर कभी नहीं।
  • WP+200, अगर मसाले में वाटरप्रूफिंग चाहिए: 50 किलो की हर बोरी पर 200 ml (UltraTech)।
  • दो-तीन फ़ालतू बोरी। ढलाई के बीच सीमेंट घटने से ही कोल्ड जॉइंट बनते हैं।
  • मात्रा: नीचे का हिसाब या पूरा कैलकुलेटर।

पानी और बिजली

  • पानी पहले से जमा कीजिए, ड्रम या टंकी में। बिजली कटी तो मोटर बंद, और मिक्सर रुक नहीं सकता।
  • 200 लीटर का एक ड्रम, 25 लीटर प्रति बोरी के हिसाब से, लगभग 8 बोरी का मसाला बनाता है। औज़ार धोने और पहली तराई के लिए मसाले के पानी का कम से कम दोगुना रखिए।
  • मसाले के पानी के लिए एक निशान लगी बाल्टी, ताकि हर खेप में बराबर पानी जाए।
  • काम अँधेरे तक खिंच सकता हो तो बत्ती और बिजली का पॉइंट।

मशीन और मज़दूर

  • मिक्सर और सुई वाला वाइब्रेटर तारीख़ और समय के साथ बुक। आम तौर पर ठेकेदार या शटरिंग वाला ही लाता है या किराए पर लेता है। एक फ़ालतू सुई और दिन भर का ईंधन माँगिए। और जानकारी: मिक्सर और वाइब्रेटर।
  • मज़दूर नाम से तय, नीचे की तालिका के हर काम के लिए, ताकि कोई "बाद में आता हूँ" न कहे।
  • तिरपाल या पॉलीथीन तैयार, बारिश के लिए।
  • मौसम का अनुमान देखा हुआ। ढलाई के दौरान या उसी शाम बारिश न बताई गई हो।

बरसात में बालू: बिहार में बरसात के महीनों में बालू का खनन बंद रहता है, तो बालू कम मिलती है और महँगी होती है। ढलाई जून से अक्टूबर के बीच है तो बालू पहले ख़रीदकर ढक लीजिए। मौसम की सलाह: बरसात में ढलाई · मई-जून की गर्मी में ढलाई।

ढलाई का दिन

एक दिशा, एक मसाला, बीच में रुकना नहीं

ढलाई दूर वाले कोने से शुरू होकर सीढ़ी की ओर लौटती है, ताकि कोई ताज़े मसाले पर न चले और आख़िरी पट्टी सबसे पास वाली हो।

ऊपर से देखी ढलाई की योजना आयताकार छत छह पट्टियों में बँटी। दूर वाले सिरे से पट्टी 1 से 3 ढल चुकी हैं। पट्टी 4 पर डालने वाले काम कर रहे हैं, ठीक पीछे वाइब्रेटर वाला। पट्टी 5 और 6 पर अभी खुला सरिया है, चेयर पर रखे चलने के तख़्ते सीढ़ी तक जाते हैं। ज़मीन पर सीढ़ी के पास मिक्सर और लिफ़्ट। शटरिंग के नीचे बल्ली पर नज़र रखने वाला आदमी। दूर वाला सिरा (यहीं से शुरू) 1234 56 सीढ़ी ढलाई इस ओर बढ़ती है डालने वाले वाइब्रेटर, ठीक पीछे बल्ली पर नज़र वाला(नीचे, प्लेट के नीचे) चेयर पर चलने के तख़्ते ज़मीन पर, सीढ़ी के पास मिक्सर लिफ़्ट
पट्टियाँ काम करने का तरीका हैं, जोड़ नहीं: हर पट्टी पिछली पट्टी के अभी नरम किनारे से सटाकर ढाली जाती है।
  1. पौ फटते शुरू कीजिए। मई-जून में कोशिश हो कि धूप चढ़ने से पहले सतह बन जाए। गर्मी में मसाला जल्दी कड़ा होता है।
  2. हर खेप में एक जैसा मसाला और पानी। घर की छत में आम चलन M20 का है, आयतन से 1:1.5:3 (सीमेंट : बालू : गिट्टी), जब तक इंजीनियर कुछ और न लिखें। एक बोरी पर 25 लीटर से ज़्यादा पानी नहीं। आख़िरी खेप पहली जैसी दिखे।
  3. "आसानी के लिए" ऊपर से पानी नहीं। पतला मसाला आसानी से फैलता है, पर छत कमज़ोर, धूल वाली और दरार वाली बनती है।
  4. पास से उलटिए, ऊँचे से मत गिराइए। ऊँचाई से गिरने पर गिट्टी घोल से अलग हो जाती है। गिराव लगभग 1 मीटर से कम रखिए (आम चलन)।
  5. हर हिस्से पर वाइब्रेटर। सुई थोड़ी-थोड़ी दूरी पर (आम चलन 30–45 सेमी), हर जगह 5 से 15 सेकंड, जब तक बुलबुले उठना बंद न हों। धीरे से निकालिए। एक ही जगह बहुत देर चलाना भी ग़लत है।
  6. एक दिशा में, बिना रुके। हर पट्टी पिछली के नरम किनारे से सटाकर। रुकना मजबूरी हो तो पहले से इंजीनियर से पूछ लीजिए कि जोड़ कहाँ रखें।
  7. पूरे समय सरिया और बल्ली पर नज़र। पैरों से दबा सरिया या कवर ब्लॉक वापस उठाइए। बल्ली धँसे या प्लेट फूले तो काम रोकिए।
  8. सतह बनाइए, फिर बचाइए। ऊपर समतल कीजिए, ढलान रखिए, और कड़ा होने के बाद तेज़ धूप या हवा हो तो गीली बोरी या पॉलीथीन से ढक दीजिए।
ढलाई के दिन का कामवह आदमी क्या करता है
मिक्सर में डालने वालेसीमेंट, बालू, गिट्टी और नपा हुआ पानी, खेप दर खेप
ढोने वालेमिक्सर से छत तक मसाला, तसले या लिफ़्ट से
डालने वालेमसाला वहीं पास में उलटें जहाँ जाना है, ऊँचे से नहीं
वाइब्रेटर वालाडालने वालों के पीछे-पीछे हर हिस्से पर वाइब्रेटर
सतह बनाने वालेऊपर समतल करें, निकास की ओर ढलान बनाए रखें
सरिये पर नज़र वालापैरों से दबा सरिया और कवर ब्लॉक वापस ठीक करे
बल्ली पर नज़र वालाशटरिंग के नीचे रहे, बल्ली और प्लेट देखे, ज़रूरत हो तो काम रुकवाए
पानी वालाड्रम भरे रखे और मिक्सर के पास रहे
ढलाई के बीच बारिश आ जाए तो। हल्की बूँदाबाँदी: काम चलने दीजिए, बनी हुई पट्टियाँ पॉलीथीन से ढकिए। तेज़ बारिश ताज़े मसाले से सीमेंट बहा ले जाती है: इंजीनियर से पहले तय की जगह पर रुकिए, सब ढकिए, और बाद में ऊपर से सूखा सीमेंट मत छिड़किए। बरसात में ढलाई से पहले पढ़िए बरसात में ढलाई।
क्या बिगड़ता है

एक जाँच छूटी, तो छत बाद में यह दिखाती है

हर चित्र में बाईं ओर ग़लती है (लाल में) और दाईं ओर साल भर या एक बरसात बाद की छत। छहों को रोकना सस्ता है, ठीक कराना महँगा।

कवर नहीं

सरिया प्लेट पर, कवर ब्लॉक नहीं

दिखता है: छत के नीचे जंग की लकीरें, फिर मसाला झड़ना

नीचे मसाला न होने से सरिये तक नमी पहुँचती है, जंग लगकर वह फूलता है और हर सरिये की सीध में छत फटती है। नक्शे वाले नाप के कवर ब्लॉक, पूरे जाल के नीचे।

ढीली मिट्टी हर बारिश में यहाँ पानी रुकता है

ढीली मिट्टी पर बल्ली

दिखता है: छत में गड्ढा जहाँ पानी रुकता है

ढलाई के दिन गिरा पानी मिट्टी नरम कर देता है, बल्ली धँसती है और छत झोल के साथ जम जाती है। हर बल्ली तख़्ते या ईंट पर, फन्नी कसी, दोनों ओर बँधी।

ज़्यादा पानी

मसाले में ज़्यादा पानी

दिखता है: बारीक दरारें, धूल वाली सतह, कमज़ोर छत

फ़ालतू पानी सूखकर अंदर बारीक छेद छोड़ जाता है। एक बोरी का पानी ढलाई से पहले तय कीजिए (25 लीटर से ज़्यादा नहीं) और एक निशान लगी बाल्टी से नापिए।

वाइब्रेटर नहीं

वाइब्रेटर नहीं, या हर जगह नहीं

दिखता है: छत के नीचे खुली गिट्टी के खोखले धब्बे

हाथ से ठोकने पर सरिये के आसपास हवा रह जाती है। इन खोखलों (हनीकॉम्ब) से पानी सरिये तक पहुँचता है। फ़ालतू सुई के साथ सुई वाला वाइब्रेटर बुक कीजिए और हर पट्टी पर चलाइए।

बीच में रुका जोड़ की सीध में रिसाव

बीच में रुक जाना

दिखता है: छत के नीचे एक लकीर जो हर बरसात रिसती है

नया मसाला जमे हुए मसाले से ठीक से नहीं जुड़ता: इसे कोल्ड जॉइंट कहते हैं। फ़ालतू बोरी, जमा पानी और फ़ालतू सुई से रुकने की आम वजहें ख़त्म हो जाती हैं।

>1 मी ऊँचे से गिराया गिट्टी बाहर, घोल बह जाता है

ऊँचाई से गिराया मसाला

दिखता है: पथरीले, छेद वाले धब्बे

भारी गिट्टी पहले गिरती है और घोल छिटक जाता है, तो वहाँ पत्थरों के बीच कुछ नहीं बचता। तसला सतह के पास से उलटिए।

ढलाई के बाद

तराई अगली सुबह से। बल्ली अपनी जगह रहे।

आख़िरी तसला ऊपर जाने से काम पूरा नहीं होता। अगले दो हफ़्ते तय करते हैं कि छत कितनी मज़बूत बनेगी।

ढलाई के बाद के पहले तीन हफ़्ते दिन 0 ढलाई का दिन। तराई दिन 1 से कम से कम दिन 10 तक मिश्रित सीमेंट में, गर्म-सूखे मौसम में दिन 14 तक। छत की बल्ली: 4.5 मीटर तक के फैलाव पर OPC के लिए IS 456 में 7 दिन; मिश्रित सीमेंट में हमारी सलाह 14। 4.5 मीटर से लंबे फैलाव पर 14 दिन। बीम की बल्ली: 6 मीटर तक 14 दिन, उससे आगे 21। बल्ली लगी रहने तक नई छत पर ईंट या बोरी का ढेर नहीं। ढलाई 037101421 ढलाई के बाद के दिन तराई: गीला रखें, बिना नागा अगली सुबह से · कम से कम 10 दिन · गर्म-सूखे में 14 छत की बल्ली, 4.5 मी तक फैलाव OPC में IS 456: 7 · PPC बोरी में हम कहते हैं 14 छत की बल्ली, 4.5 मी से लंबा फैलाव 14 दिन, ठंड में और ज़्यादा बीम और छज्जे की बल्ली 6 मी तक 14 · उससे आगे 21 · छज्जा बीम जैसा नई छत पर ईंट या बोरी का ढेर नहीं बल्ली लगी रहने तक
बल्ली: IS 456 की धारा 11.3 में OPC के आँकड़े हैं; मिश्रित सीमेंट धीरे ताकत पकड़ता है, इसलिए हम लंबी गिनती बताते हैं। आपके इंजीनियर इसे बदल सकते हैं।

तराई: कैसे और कितने दिन

तराई यानी छत को गीला रखना, ताकि सीमेंट ताकत पकड़ता रहे। अगली सुबह से शुरू कीजिए, जब सतह पर पानी डालने से घोल न बहे। मिट्टी या मसाले की छोटी मेड़ बनाकर उनमें पानी भरा रखिए। दिन में दो बार छिड़कना तराई नहीं है: बीच में छत कभी सूखनी नहीं चाहिए।

मिश्रित सीमेंट में IS 456 कम से कम 10 दिन कहता है, और गर्म-सूखे मौसम में 14। हमारी सारी UltraTech बोरियाँ (PPC, Super, Weather Plus) मिश्रित हैं, तो 10 दिन सबसे कम है। पूरा तरीका: छत ढलाई के बाद तराई।

बल्ली और प्लेट: शटरिंग वाले की जल्दी में मत आइए

शटरिंग वाले को अपनी प्लेटें वापस चाहिए। बगल की प्लेटें जल्दी खुल सकती हैं, पर छत और बीम के नीचे की बल्ली चार्ट वाले दिनों तक रहे। जल्दी खोलने से झुकी छत ठीक नहीं हो सकती। छत, बीम और छज्जे का पूरा हिसाब: शटरिंग कितने दिन बाद खोलें।

पहली बारिश और पहली दरारें

पहले दिनों में ऊपर की बारीक दरारें अक्सर इसलिए आती हैं कि सतह जल्दी सूख गई। तराई जारी रखिए और जो दिखे हमें बताइए। आर-पार की दरार या सरिये की सीध वाली दरार इंजीनियर को दिखाइए। और जानकारी: ढलाई के बाद दरार।

आपका माल और आपकी तारीख़ें

साइट पर क्या चाहिए, और कब

छत का नाप और ढलाई की तारीख़ डालिए। सादी छत के लिए सीमेंट, बालू, गिट्टी, WP+200 और पानी मिलेगा, और हर जाँच की तारीख़ भी। सरिया आपके नक्शे से आएगा।

छत का क्षेत्रफल: — वर्ग फुट · मसाला 1:1.5:3 (M20, आम चलन)
तारीख़ चुनिए, हर काम की तारीख़ दिख जाएगी।

आपकी छत की लिस्ट

UltraTech सीमेंट, 50 किलो—छत के लिए Super या Premium; छत बारिश में खुली रहेगी तो Weather Plus। साथ में 2–3 फ़ालतू बोरी।रेट पूछें
बालू—साफ़, मोटी, बिना मिट्टी। गीली बालू फूल जाती है: सूखी नापिए, या हमसे पूछिए।रेट पूछें
गिट्टी, 20 mm—धुली, बिना धूल और मिट्टी के ढेले।रेट पूछें
UltraTech WP+200—हर बोरी पर 200 ml, मसाले के पानी के दूसरे आधे हिस्से में (UltraTech)।—
जमा करने का पानी—मसाले के लिए 25 लीटर प्रति बोरी, धोने और पहली तराई के लिए दोगुना। 200 लीटर के ड्रम।
सरिया और बाँधने का तारनक्शे सेइंजीनियर की सरिया-सूची से। गिनती का तरीका: छत में कितना सरिया।
माल का कुलरेट पूछें
यह लिस्ट व्हाट्सऐप पर भेजिए

एक जैसी मोटाई वाली सादी छत का हिसाब। छत के नीचे बीम हों तो मसाला और लगेगा: उन्हें पूरे कैलकुलेटर में जोड़िए। हिसाब का तरीका छत में कितनी बोरी लगेगी में है। कटाई और ढुलाई का पैसा अलग लगता है; अपनी साइट के लिए पूछ लीजिए (डिलीवरी)।

इस काम का सब सामान, एक बिल पर

ढलाई के लिए हमारे यहाँ से क्या-क्या

सीमेंट
UltraTech Super"Modified PPC" · छत, बीम, कॉलमरेट पूछेंप्रति बोरी UltraTech Premiumछत, बीम, कॉलमरेट पूछेंप्रति बोरी UltraTech Weather Plusपानी रोकने वाला · बारिश में खुली छत, सीलन वाली ज़मीनरेट पूछेंप्रति बोरी
सरिया
Tata Tiscon TMT6, 8, 10, 12, 16 mm · किलो या पीस सेरेट पूछेंप्रति किलो Saluja Gold TMTछत और कॉलम का सरियारेट पूछेंप्रति किलो बाँधने का तारजाल बाँधने के लिए · सरिये के साथरेट पूछेंप्रति किलो
बालू, गिट्टी, वाटरप्रूफिंग
बालूढलाई के लिए · cft या ट्रॉली सेरेट पूछेंप्रति cft गिट्टी, 20 mmछत के मसाले के लिए · cft या ट्रॉली सेरेट पूछेंप्रति cft UltraTech WP+200हर बोरी पर 200 ml · 1, 5, 10, 20 लीटररेट पूछेंप्रति 5 लीटर
ढलाई से पहले, पाइप और बिजली
स्लीव और निकास के लिए uPVC पाइपPrince, Ashirvad · स्टैक की स्लीव के लिए 160 mm SWRरेट पूछेंप्रति लंबाई कंड्यूट पाइप और मोड़20 और 25 mm · जाल पर बिछाने के लिएरेट पूछेंप्रति लंबाई रॉड वाला पंखे का बॉक्सहर पंखे के पॉइंट पर एकरेट पूछेंप्रति पीस

कवर ब्लॉक, तिरपाल या इस लिस्ट से बाहर कुछ भी: हम मँगा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। आज के रेट: सीमेंट · सरिया · बालू और गिट्टी। आपकी छत के हिसाब से तैयार ऑर्डर: ढलाई किट।

छापने वाली चेकलिस्ट

छापिए, साइट पर चिपका दीजिए

ठेकेदार और घरवालों के लिए एक पन्ना। हर काम होते ही टिक लगाइए।

छत ढलाई की चेकलिस्टतश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंस · व्हाट्सऐप 90310 74624 · tashyaventures.com
ढलाई की तारीख़:ठेकेदार का फ़ोन:छत का नाप:मिक्सर / वाइब्रेटर किससे:
हफ़्ता भर पहले: सरिया और शटरिंग
सरिये का सूत, दूरी, ऊपर का सरिया, जोड़ और छज्जे का सरिया नक्शे के हिसाब से
नीचे के सरिये के नीचे हर जगह कवर ब्लॉकछत में आम कवर 20 mm; ईंट या पत्थर नहीं
ऊपर के सरिये को थामे चेयर
प्लेट समतल, जोड़ बंद, साफ़, तेल लगी
बल्ली तख़्ते या ईंट पर, फन्नी कसी, दोनों ओर बँधी
कंड्यूट और पंखे का बॉक्स बँधा, सिरे टेप से बंद
पाइप स्लीव और छत का निकास लगा
किनारे पर छत की मोटाई (और ढलान, अगर छत में है) का निशान
सरिये की फ़ोटो जाँच के लिए व्हाट्सऐप पर भेजी
दो दिन पहले: माल, पानी, मशीन, मज़दूर
सीमेंट गिना, तख़्ते पर, ढका, पैकिंग की तारीख़ देखी, 2–3 फ़ालतू बोरी
बालू और गिट्टी पहुँची और ढकी
WP+200 साइट पर, अगर डालनी हैबोरियाँ × 0.2 लीटर
ड्रम या टंकी में पानी जमा; मसाले के पानी के लिए निशान लगी बाल्टी
मिक्सर, वाइब्रेटर, फ़ालतू सुई और ईंधन तारीख़-समय के साथ बुक
हर काम के लिए मज़दूर नाम से तय, बल्ली पर नज़र वाला भी
मौसम देखा, तिरपाल और बत्ती तैयार
ढलाई का दिन
पौ फटते शुरू
हर खेप में एक जैसा मसाला और पानीएक बोरी पर 25 लीटर से ज़्यादा नहीं
पास से उलटा, ऊँचे से नहीं गिराया; हर हिस्से पर वाइब्रेटर
एक दिशा में, दूर वाले सिरे से, बिना रुके
पूरे समय शटरिंग के नीचे एक आदमी
सतह समतल, ढलान बनी, कड़ा होने पर तेज़ धूप-हवा हो तो ढकी
बाद में
अगली सुबह से तराई: कम से कम 10 दिन, गर्म-सूखे में 14
छत की बल्ली 14 दिन; बीम की 14 से 21 दिन
बल्ली लगी रहने तक छत पर ईंट या बोरी का ढेर नहीं

अंक: IS 456:2000 (कवर, पानी-सीमेंट अनुपात, तराई, बल्ली) और UltraTech (WP+200 की मात्रा)। आपके इंजीनियर का नक्शा और निर्देश सबसे पहले।

लोग हमसे जो पूछते हैं

छोटे जवाब

छत ढलाई से पहले क्या-क्या जाँचें?

हफ़्ता भर पहले: नक्शे के हिसाब से सरिये का सूत, दूरी और जोड़, नीचे के सरिये के नीचे कवर ब्लॉक, ऊपर के सरिये के नीचे चेयर, समतल और बंद जोड़ वाली शटरिंग, पक्के आधार पर बल्ली, कंड्यूट, पंखे का बॉक्स और पाइप स्लीव। दो दिन पहले: सीमेंट, बालू और गिट्टी साइट पर ढकी हुई, पानी जमा, मिक्सर और वाइब्रेटर फ़ालतू सुई के साथ बुक, हर काम के लिए मज़दूर तय, और मौसम देखा हुआ। छापने वाली लिस्ट इसी क्रम में है।

ढलाई से कितने दिन पहले माल आ जाना चाहिए?

लगभग दो दिन पहले। इतने में सीमेंट, बालू और गिट्टी गिनी, ढकी और जाँची जा सकती है, और सीमेंट सीलन वाली साइट पर ज़्यादा दिन पड़ा नहीं रहता। सरिया हफ़्ता भर पहले बँधकर जँच जाए, ताकि सुधारने का समय रहे।

छत के मसाले में एक बोरी पर कितना पानी?

50 किलो की बोरी पर लगभग 25 लीटर से ज़्यादा नहीं, यानी पानी-सीमेंट अनुपात 0.5 (मानक आँकड़ा, IS 456)। गीली बालू में पहले से पानी होता है, तब और कम। मात्रा ढलाई से पहले मिस्त्री से तय कीजिए और एक निशान लगी बाल्टी से नापिए।

घर की छत के लिए मिक्सर और वाइब्रेटर ज़रूरी है?

हाँ। मिक्सर से हर खेप एक जैसी बनती है, और सुई वाला वाइब्रेटर वह हवा निकालता है जो हाथ से ठोकने पर रह जाती है। आम तौर पर ठेकेदार या शटरिंग वाला इन्हें लाता है या दिन भर के किराए पर लेता है। दोनों तारीख़ और समय के साथ बुक कीजिए, फ़ालतू सुई और ईंधन समेत। और पढ़िए ढलाई के लिए मिक्सर और वाइब्रेटर।

गर्मी में ढलाई कब शुरू करें?

पौ फटते, ताकि धूप चढ़ने से पहले सतह बन जाए। शुरू करने से पहले शटरिंग गीली कीजिए और गिट्टी छाँव में रखिए। पूरी सलाह: मई-जून की गर्मी में ढलाई।

छत ढलाई के बाद कितने दिन तराई करें?

अगली सुबह से शुरू कीजिए और छत को बिना रुके गीला रखिए। PPC जैसे मिश्रित सीमेंट में, जो बिहार की ज़्यादातर बोरियाँ हैं, IS 456 कम से कम 10 दिन कहता है, और गर्म-सूखे मौसम में 14। OPC में कम से कम 7। देखिए छत ढलाई के बाद तराई।

छत के मसाले में WP+200 डालें?

यह आपकी मर्ज़ी है, और बारिश झेलने वाली छत में काम आता है। मात्रा 50 किलो की बोरी पर 200 ml: सूखा माल आधे पानी से मिलाइए, बाक़ी आधे पानी में WP+200 घोलिए, फिर दोनों मिलाइए (UltraTech)। 100 बोरी की छत में 20 लीटर। यह अच्छे वाइब्रेटर और तराई की जगह नहीं लेता। देखिए ढलाई में वाटरप्रूफिंग।

क्या ढलाई बीच में रोक सकते हैं?

न रोकें। रुकने से कोल्ड जॉइंट बनता है, एक कमज़ोर लकीर जो बाद में अक्सर रिसती है। फ़ालतू सीमेंट, जमा पानी और फ़ालतू वाइब्रेटर सुई से रुकने की आम वजहें ख़त्म होती हैं। रुकना मजबूरी हो तो पहले से इंजीनियर से पूछ लीजिए कि जोड़ कहाँ रखें। अगर रुक चुकी है: ढलाई बीच में रुक जाए तो।

अभिषेक रंजन
डिप्लोमा सिविल इंजीनियर, तश्या वेंचर्स

मुज़फ़्फ़रपुर में हमारी रेवा रोड वाली दुकान पर सीमेंट, सरिया और ढाँचे के सवालों का जवाब देते हैं। इस पेज का हर अंक 12 नवंबर 2026 को IS 456 और UltraTech की शीट से मिलाया गया। जहाँ दूसरी गाइड अलग अंक देती हैं, वहाँ हम सुरक्षित वाला अंक देते हैं और वजह बताते हैं।

ये अंक कहाँ से हैं

  1. भारतीय मानक ब्यूरो, IS 456:2000, Plain and reinforced concrete: तालिका 16 नॉमिनल कवर (सामान्य हालत में 20 mm); तालिका 5 सबसे ज़्यादा पानी-सीमेंट अनुपात (सामान्य 0.55, मध्यम 0.50; हम 0.50 लेते हैं); धारा 11.3 OPC में शटरिंग खोलने का समय (छत की बल्ली 4.5 मी तक 7 दिन, उससे आगे 14; बीम की बल्ली 6 मी तक 14 दिन, आगे 21); धारा 13.5.1 तराई (OPC 7 दिन, मिश्रित सीमेंट 10 दिन, गर्म-सूखे मौसम में 14 की सलाह)।
  2. UltraTech Weather Pro ब्रोशर: WP+200 की मात्रा 50 किलो की बोरी पर 200 ml, मसाले के पानी के दूसरे आधे हिस्से में।
  3. UltraTech प्रोडक्ट पेज: Super को "modified PPC" बताया गया है; हमारी Weather Plus बोरियाँ बिल के कोड से PPC या कंपोज़िट हैं। सब मिश्रित सीमेंट हैं, इसलिए तराई कम से कम 10 दिन और बल्ली की लंबी गिनती।
  4. Tata Tiscon, ढलाई से पहले सरिये की 7 जाँचें: साफ़ सरिया, जगह और दूरी, कवर, रिंग, जोड़ और बँधाई, साफ़ शटरिंग, मौसम।
  5. आम चलन वाले अंक (M20 यानी 1:1.5:3, 1 मीटर से कम गिराव, वाइब्रेटर की दूरी, 10 बोरी की थाक, 3 महीने के भीतर सीमेंट) जहाँ आए हैं वहाँ "आम चलन" लिखा है। दूसरी गाइड तराई 14–21 दिन या बल्ली 7 दिन बताती हैं; हम मिश्रित सीमेंट के लिए IS 456 और बल्ली की लंबी गिनती मानते हैं।

छत का नाप और ढलाई की तारीख़ भेजिए

हम आपकी छत के लिए सीमेंट, सरिया, बालू, गिट्टी और WP+200 की लिस्ट आज के दाम के साथ भेजेंगे, और डिलीवरी ढलाई से दो दिन पहले की रखेंगे।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com