बजट को ऐसे बाँटने से साफ़ दिखता है कि कौन-सा हिस्सा आपके हाथ में है, कौन-सा बाज़ार के, और कौन-सा आपका प्लॉट तय करता है।
1ढाँचा
सीमेंट, सरिया, ईंट, बालू, गिट्टी और सटरिंग, नींव से ढलाई तक। यह रोज़ के रेट पर चलता है, इसलिए इसका हिसाब खरीद वाले दिन के रेट से कीजिए, पिछले साल के आँकड़े से नहीं।
घटता-बढ़ता है: मंज़िल, छत का फैलाव, उस दिन का रेट
2फिनिशिंग
प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, टाइल्स, दरवाज़े-खिड़की। एक ही नक्शे पर सीमेंट का फ़र्श और डिस्टेंपर भी हो सकता है, विट्रिफाइड टाइल्स और धुलने वाला पेंट भी। पैसा अक्सर इसी हिस्से में खत्म होता है, जब बजट सिर्फ़ ढाँचे का बना हो।
घटता-बढ़ता है: आपकी पसंद से, नक्शे से नहीं
3पानी-बिजली
पानी और नाली के पाइप, वायरिंग और स्विच, बाथरूम फिटिंग, छत की टंकी। बाथरूम और बिजली के पॉइंट गिन लीजिए, इसका हिसाब आसान है।
घटता-बढ़ता है: बाथरूम, पॉइंट की गिनती
4मज़दूरी
मिस्त्री और लेबर, सरिया बँधाई, सटरिंग, फिर प्लंबर, बिजली मिस्त्री, टाइल मिस्त्री और पेंटर। हम बाज़ार रेट नहीं छापते: एक ही काम के लिए दो ठेकेदारों से लिखित रेट लीजिए।
घटता-बढ़ता है: ठेका कैसा है, देखरेख कौन करता है
5बिहार वाले खर्चे
चारदीवारी और गेट, ऊँची कुर्सी के नीचे मिट्टी भराई, बोरिंग और पंप, सेप्टिक टैंक और सोख्ता, कनेक्शन और नक्शा फ़ीस। ये नक्शे से बाहर हैं, इसलिए ज़्यादातर ठेकों से भी बाहर रहते हैं।
घटता-बढ़ता है: प्लॉट का लेवल, पानी का स्तर, सड़क
+रिज़र्व
काम के महीनों में रेट बदलते हैं, और साइट पर कुछ न कुछ निकल ही आता है। कुल का करीब दसवाँ हिस्सा अलग रखिए और घर पूरा होने तक उसे खर्च मत मानिए।
आम चलन: 10%