English कॉल90310 74624
होम›गाइड›सीमेंट
सीमेंट गाइड · छत ढलाई

छत ढलाई के लिए सबसे अच्छा सीमेंट: कौन सी UltraTech बोरी, और क्यों

सीधा जवाब
  • घर की छत: UltraTech Premium या UltraTech Super। UltraTech दोनों को छत के लिए बताता है।
  • छत एक बरसात खुली रहेगी, या प्लॉट नीचा और सीलन वाला है: UltraTech Weather Plus।
  • बजट तंग है: सादा UltraTech PPC भी मज़बूत छत देता है, बस तराई पूरी हो।

OPC 53 ज़रूरी नहीं। इनमें से हर बोरी घर की आम M20 छत की ताकत तक पहुँचती है। छत कैसी बनेगी, यह बोरी से ज़्यादा मसाले के पानी, वाइब्रेटर और तराई से तय होता है।

M20
RCC छत का कंक्रीटIS 456 में RCC के लिए सबसे नीचे का ग्रेड। आम तौर पर 1:1.5:3।
10–14 दिन
मिश्रित सीमेंट की गीली तराईऊपर की चारों बोरियाँ मिश्रित हैं। IS 456।
200 ml
WP+200, हर 50 kg बोरी परमसाले में ही वाटरप्रूफ़िंग चाहिए तो। UltraTech।
दो सवाल में बोरी चुनिए
छत ढलाई के लिए सीमेंट कैसे चुनें सवाल 1: क्या ऊपर की मंज़िल से पहले खुली छत पर एक बरसात गुज़रेगी, या प्लॉट नीचा और सीलन वाला है? हाँ: Weather Plus, और तराई के बाद सूखने पर ऊपर Hi-Flex। ना: सवाल 2, क्या ढाँचे के लिए रोज़ वाली बोरी से एक दर्जा ऊपर चाहिए? हाँ: Premium या Super। ना: सादा PPC, पूरी तराई के साथ। कोई भी बोरी हो: M20 मसाला, हर बोरी पर 25 लीटर से ज़्यादा पानी नहीं, हर हिस्से में वाइब्रेटर, 10 से 14 दिन गीली तराई। 1 ऊपर की मंज़िल से पहले क्या खुली छतपर एक बरसात गुज़रेगी, या प्लॉटनीचा और सीलन वाला है? अगली मंज़िल साल भर या बाद में = हाँ ना हाँ WeatherPlus पानी रोकने वाला सीमेंट+ ऊपर Hi-Flex कोटिंगतराई के बाद, सूखने पर 2 ढाँचे के लिए रोज़वाली बोरी से एकदर्जा ऊपर चाहिए? छत, बीम, कॉलमएक ही बार ढलते हैं हाँ ना Premiumया Super छत की आम बोरियाँ UltraTech: दोनों छत के लिए सादाPPC इससे भी छत मज़बूत,बस तराई पूरी हो कोई भी बोरी हो: M20 मसाला · बोरी पर ≤ 25 L पानी हर हिस्से में वाइब्रेटर · 10–14 दिन गीली तराई
बोरियों का इस्तेमाल: UltraTech के अपने प्रोडक्ट पेज। पानी की हद: M20 के नॉमिनल मसाले के लिए IS 456। तराई: मिश्रित सीमेंट के लिए IS 456।
जो सवाल हर कोई पूछता है

"छत में OPC 53 डालो।" हम यह क्यों नहीं कहते

इंटरनेट पर "छत का सबसे अच्छा सीमेंट" वाले ज़्यादातर लेख OPC 53 पर ख़त्म होते हैं। UltraTech का अपना OPC-PPC वाला लेख भी लिखता है "slab, column, beam के लिए OPC", और दो लाइन बाद "गर्म मौसम के लिए PPC"। मई में ढलने वाली मुज़फ़्फ़रपुर की छत दोनों में आती है। इसे ऐसे समझिए।

153 सीमेंट का ग्रेड है, छत का नहीं

ग्रेड का मतलब है सिर्फ़ सीमेंट से बने टेस्ट क्यूब की 28 दिन की ताकत। आपकी छत कंक्रीट की है, नक्शे में M20, और वह वहाँ पहुँचेगी या नहीं, यह पानी, वाइब्रेटर और तराई तय करते हैं। पतले मसाले और आधी तराई वाली OPC 53 छत, ठीक से ढली मिश्रित सीमेंट की छत से कमज़ोर निकलती है।

2बिहार की गर्मी असली दुश्मन है

OPC जल्दी ताकत पकड़ता है और जमते वक़्त ज़्यादा गर्मी छोड़ता है। UltraTech खुद मानता है कि तराई ठीक न हो तो यह गर्मी दरार ला सकती है। मिश्रित सीमेंट (फ़्लाई ऐश या स्लैग वाला) धीरे शुरू होता है, कम गर्मी छोड़ता है, धूप में मसाला देर तक नरम रहता है, और 28 दिन के बाद भी ठोस होता जाता है।

3OPC 53 सच में कहाँ काम आता है

जहाँ शटरिंग जल्दी खोलनी हो, जैसे बिल्डर के काम में। घर की छत में बल्ली वैसे भी 14 दिन रहती है। हम मिश्रित बोरियाँ रखते हैं। अगर आपके इंजीनियर ने नक्शे पर OPC 53 लिखा है, तो हम मँगवा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए।

छत ताकत कैसे पकड़ती है
OPC और मिश्रित सीमेंट वाले कंक्रीट की बढ़ती ताकत सिर्फ़ आकार। OPC 53 का कंक्रीट पहले हफ़्ते में तेज़ी से चढ़ता है फिर धीमा हो जाता है। मिश्रित सीमेंट का कंक्रीट धीरे चढ़ता है, 28 दिन तक M20 की लाइन तक पहुँचता है और आगे भी बढ़ता है। तीसरी, बिंदु वाली लाइन वह कंक्रीट है जिसकी तराई तीसरे दिन रुक गई: वह M20 से नीचे ही रुक जाती है। पहले 14 दिन की पट्टी में छत गीली रखनी है। गीली रखें 10–14 दिन M20 लक्ष्य 071428 दिन56 ढलाई के बाद के दिन → छत की ताकत → मिश्रित (हमारी बोरियाँ) OPC 53 तीसरे दिन तराई बंद: M20 तक कभी नहीं
सिर्फ़ आकार, मापे हुए आँकड़े नहीं। गीला रखें तो दोनों सीमेंट 28 दिन में M20 तक पहुँचते हैं। पानी जल्दी बंद किया तो कोई बोरी नहीं पहुँचती।
  • याद रखने वाली लाइन: बिंदु वाली। जिस छत की तराई तीसरे दिन रुक गई, वह खोई ताकत कभी वापस नहीं पाती, बोरी चाहे जितनी महँगी हो।
  • मिश्रित सीमेंट को ज़्यादा दिन चाहिए। IS 456 में मिश्रित सीमेंट के लिए कम से कम 10 दिन गीली तराई है, और गर्म-सूखे मौसम में 14 दिन। OPC के लिए 7 और 10 दिन।
  • UltraTech भी मानता है कि PPC से छत ढलती है। उसके अपने सवाल-जवाब में लिखा है कि PPC से RCC का काम हो सकता है, ख़ासकर घरों में जहाँ लंबी उम्र चाहिए। और जानिए: OPC बनाम PPC।
हमारी चार बोरियाँ

किस छत पर कौन सी UltraTech बोरी

चारों 50 kg की मिश्रित सीमेंट हैं। नीचे हर बोरी के बारे में जो लिखा है, वह UltraTech की अपनी बात है; जहाँ UltraTech कुछ नहीं बताता, वहाँ हम बताते हैं कि बोरी पर क्या पढ़ें।

मुख्य छत

UltraTech Premium

UltraTech: छत, कॉलम, बीम और रूफ़िंग के लिए "perfect choice"
स्लैग मिश्रण28 दिन में ऊँची ताकत
  • UltraTech के मुताबिक़ इसमें "high-reactive silica" और स्लैग का मेल है, और 28 दिन की ताकत बेहतर है।
  • सल्फ़ेट और क्लोराइड का असर कम पड़ता है; UltraTech इसे पानी के पास के मकानों के लिए ठीक बताता है। ऊँचे जलस्तर वाले इलाक़े में काम का।
  • UltraTech की साइट पर ग्रेड नहीं लिखा। बोरी पर देखिए: स्लैग सीमेंट पर IS 455 छपा होता है।
जिस छत को जल्दी ही ऊपर की मंज़िल ढक देगी, उसके लिए हमारा आम जवाब।
मुख्य छत

UltraTech Super

UltraTech: "modified PPC", जिसमें OPC 53 और PPC दोनों के गुण
Modified PPCजल्दी ताकत
  • UltraTech कहता है: जल्दी ताकत और दरार से बचाव। इस्तेमाल में छत, बीम और कॉलम का कंक्रीट गिनाता है।
  • ईंट-जुड़ाई और पलस्तर में भी चलता है, यानी पूरे घर में एक ही बोरी।
  • हमारे पास Super की खेप PPC (IS 1489) या कम्पोज़िट (IS 16415) में आती है; बोरी पर लिखा होता है।
UltraTech कहता है कि Super में शटरिंग जल्दी खुल सकती है। घर की छत में हम फिर भी बल्ली 14 दिन रखते हैं।

UltraTech Weather Plus

UltraTech: पानी को दूर रखने वाला सीमेंट
पानी रोकने वालासीलन वाले प्लॉट
  • UltraTech के मुताबिक़ यह कंक्रीट के बारीक छेद भरता है और नमी के चढ़ने का रास्ता तोड़ता है। वह पूरे घर में इसे लगाने की सलाह देता है।
  • साइट पर ग्रेड नहीं लिखा। हमारी खेप PPC या कम्पोज़िट में आती है।
  • मिलाना, डालना और तराई, सब बाकी सीमेंट जैसा।
यह छत की कोटिंग नहीं है। ऊपर Hi-Flex फिर भी लगेगा।

UltraTech PPC (सादी बोरी)

रोज़ के काम की बोरी, फ़्लाई ऐश मिली
PPCसबसे किफ़ायती
  • UltraTech: PPC से RCC का काम हो सकता है, ख़ासकर रिहायशी मकानों में।
  • शुरू में धीमा, इसलिए इस बोरी के साथ पूरी तराई और पूरे दिन बल्ली सबसे ज़रूरी।
  • हमारी सादी बोरी PPC (IS 1489) या कम्पोज़िट (IS 16415) में आती है।
छत के लिए ठीक। पलस्तर और जुड़ाई में इससे बढ़िया सौदा नहीं।
गाड़ी पर चढ़ने से पहले बोरी पढ़िए
सीमेंट की बोरी पर क्या पढ़ें सीमेंट की बोरी पर पाँच निशान: 1 प्रोडक्ट का नाम, 2 सीमेंट का प्रकार और IS कोड, 3 पैकिंग की तारीख़, 4 वज़न 50 kg, 5 लाइसेंस नंबर के साथ ISI निशान। 50 kg ISI 1 2 3 4 5 1 प्रोडक्ट का नाम2 प्रकार और IS कोड3 पैकिंग की तारीख़4 वज़न 50 kg5 ISI निशान Premium · Super ·Weather Plus PPC: IS 1489कम्पोज़िट: IS 16415स्लैग: IS 455OPC: IS 269 लगभग 3 महीने मेंलगा दें (आम चलन) शक हो तो तौल लेंCM/L लाइसेंस नंबर
नाम से प्रकार पता न चले तो IS कोड बता देता है। हमारी हर बोरी काउंटर पर आपके सामने जाँची जाती है।

Weather Plus या Premium? यह इस पर है कि ऊपर की मंज़िल कब बनेगी

उत्तर बिहार में ज़मीन के नीचे पानी ऊपर रहता है और बरसात लंबी, भारी होती है। बहुत से परिवार मई-जून में छत ढलवाते हैं और ऊपर की मंज़िल साल-दो साल बाद उठाते हैं। तब तक वह खुली छत कम से कम एक पूरी बरसात झेलती है, ऊपर पानी जमा रहता है।

  1. ऊपर की मंज़िल कुछ ही महीनों में: Premium या Super। बरसात का असर होने से पहले नई मंज़िल छत को ढक देगी।
  2. छत एक बरसात या ज़्यादा खुली रहेगी: Weather Plus, और तराई के बाद सूखने पर Hi-Flex की कोटिंग।
  3. Premium, Super या PPC के साथ मसाले में वाटरप्रूफ़िंग चाहिए: WP+200 डालिए, हर बोरी पर 200 ml। Weather Plus के साथ दोनों में से एक ही लीजिए: दोनों साथ लगाने पर UltraTech कोई सलाह नहीं छापता।
  4. नीचा या बाढ़ वाला प्लॉट: छत में भी Weather Plus, क्योंकि सीलन ऊपर से ही नहीं, नीचे से भी आती है।

पूरी ढलाई में एक ही तरह की बोरी। माल कम पड़ने पर एक सीमेंट से शुरू करके दूसरे से ख़त्म मत कीजिए। नीचे के कैलकुलेटर से बोरियाँ गिनिए और सुबह से पहले सब मँगवा लीजिए। हर बोरी का आज का भाव: सीमेंट रेट। कटिंग और डिलीवरी का पैसा माल के भाव से अलग लगता है; अपनी साइट के लिए रकम पूछ लीजिए, और डिलीवरी देखिए।

बोरी के अलावा

आठ बातें जो तय करती हैं कि छत टपकेगी या नहीं

बोरी इनमें से एक है। चित्र के नंबर तालिका की लाइनों से मिलते हैं।

मुँडेर के पास छत का कटा हुआ हिस्सा दीवार पर टिकी छत, बीच से कटी हुई। 1 ऊपर Hi-Flex कोटिंग, मुँडेर पर ऊपर तक मोड़ी हुई। 2 ऊपर की सतह का निकास की ओर ढलान। 3 छत का कंक्रीट। 4 सरिया। 5 सरिये के नीचे कवर ब्लॉक। 6 कम वाइब्रेटर से बना खोखला, जिससे पानी टपक रहा है। 7 शटरिंग और बल्ली। 8 मुँडेर से निकलता बरसाती पानी का पाइप। 1 2 3 4 5 6 7 8 नाप के हिसाब से नहीं। सरिया और कवर असल से बड़े दिखाए हैं।
#क्याक्या करें
1छत की कोटिंगअकेला कंक्रीट कभी पूरा वाटरप्रूफ़ नहींHi-Flex के 2 कोट, बीच में कम से कम 8 घंटे, छत की तराई और सुखाई के बाद। मुँडेर पर ऊपर तक मोड़िए।UltraTech Weather Pro पुस्तिका
2ढलानरुका पानी हर दरार ढूँढ लेता हैनिकास की ओर, कंक्रीट नरम रहते ही ऊपर की सतह में बना दीजिए।
3कंक्रीटपूरी ढलाई में एक ही बोरीM20, आम तौर पर 1:1.5:3। पानी पहले से तय: हर बोरी पर 25 लीटर से ज़्यादा नहीं। WP+200 चाहिए तो यहीं डलेगा।IS 456 नॉमिनल मसाला · बोरी में कितना पानी
4सरियाताकत सरिये से भी आती हैमोटाई और दूरी ठीक वैसी जैसी इंजीनियर के नक्शे में। ढलाई से पहले जाँचिए।
5कवरसतह के पास का सरिया जंग खाकर कंक्रीट फाड़ता हैसरिये के नीचे कवर ब्लॉक, नक्शे के हिसाब से।IS 456: आम हालत में 20 mm, बारिश झेलने वाली जगह 30 mm · कवर ब्लॉक
6वाइब्रेटरफँसी हवा रिसाव का रास्ता बनती हैहर हिस्से में सुई वाला वाइब्रेटर, सिर्फ़ किनारों पर नहीं। बुलबुले बंद हों तब रुकिए।
7शटरिंग, बल्लीदरार से सीमेंट का घोल बह जाता हैजोड़ टाइट। मिश्रित सीमेंट में बल्ली 14 दिन (अगला हिस्सा देखिए)।
8निकास पाइपढलाई से पहले लगे, बाद में तोड़कर नहींढलान के सबसे नीचे वाले कोने पर, मुँडेर के आर-पार।

ढलाई से पहले फ़ोटो भेजिए। ढलाई से पहले सरिये की फ़ोटो व्हाट्सऐप पर भेजिए, हम आपके साथ जाँच लेंगे; उन्हीं फ़ोटो में कवर ब्लॉक और शटरिंग भी दिखाइए। सुबह की पूरी लिस्ट: छत ढलाई की चेकलिस्ट।

ढलाई के बाद

दो हफ़्ते गीली रखिए, दो हफ़्ते बल्ली रहने दीजिए

हमारी चारों बोरियाँ मिश्रित हैं, इसलिए IS 456 के लंबे दिन इन पर लागू होते हैं। बोरी का पैसा इन्हीं दिनों में वसूल होता है।

मिश्रित सीमेंट वाली छत की तराई और बल्ली के दिन दिन 0: भोर से ढलाई; ऊपर की सतह सख़्त होते ही गीले बोरे। दिन 1: मेड़ बनाकर छत पर पानी भरिए। दिन 7: OPC यहाँ रुक सकता था, हमारी बोरियाँ नहीं। दिन 10: मिश्रित सीमेंट की कम से कम गीली तराई। दिन 14: गर्म-सूखे मौसम में तराई अब पूरी; बल्ली हटाइए। दिन 28: पूरी डिज़ाइन ताकत; छत सूखने दीजिए। बाद में: Hi-Flex के दो कोट, आठ घंटे के अंतर पर। दिन 0दिन 1दिन 7दिन 10दिन 14दिन 28बाद में भोर से ढलाई शुरू सतह सख़्त: गीले बोरे ढकें मेड़ बनाकर पानी भरें OPC यहाँ रुक सकता था मिश्रित: कम से कम इतना गर्म-सूखा मौसम: अब पूरा पूरी डिज़ाइन ताकत Hi-Flex कोटिंग गर्मी में दोपहर 12–4 से बचें धूप और लू से बचाव; आम चलन गारे या मिट्टी की मेड़; सुबह-शाम पानी भरते रहें हमारी बोरियाँ नहीं (IS 456: 7, गर्मी 10) IS 456, मिश्रित सीमेंट IS 456 तराई · आज बल्ली हटे (मिश्रित में 14 दिन: हमारा चलन) कोटिंग से पहले छत सूखने दें 2 कोट, बीच में कम से कम 8 घंटे इस नीली पट्टी में पूरे समय छत गीली रहे
क्यादिन
गीली तराई, मिश्रित सीमेंटPPC, कम्पोज़िट, स्लैग: हमारी सभी छत वाली बोरियाँ। IS 456 धारा 13.5.110 दिन
वही, गर्म-सूखे मौसम मेंबिहार का अप्रैल से जून। IS 45614 दिन
गीली तराई, OPCतुलना के लिए। गर्म-सूखे मौसम में 10 दिन। IS 4567 दिन
बल्ली, छत का फैलाव 4.5 m तकIS 456 धारा 11.3.1, OPC के लिए लिखा7 दिन
बल्ली, छत का फैलाव 4.5 m से ज़्यादाIS 456 धारा 11.3.1, OPC के लिए लिखा14 दिन
बल्ली, हमारी मिश्रित बोरियों के साथIS 456 दूसरे सीमेंट के लिए समय बढ़ाने को कहता है। जब तक इंजीनियर साइट पर कुछ और न कहें, हम लंबा वाला रखते हैं।14 दिन
मई-जून में असली ख़तरा लू है। गर्म, सूखी हवा ताज़ी छत का पानी घंटों में खींच लेती है और ऊपर बाल जैसी दरारें छोड़ जाती है। भोर से ढलाई कीजिए, सतह सख़्त होते ही गीले बोरे ढकिए, और अगली सुबह से पानी भरना शुरू कीजिए। मेड़ कैसे बनाएँ और कितनी बार भरें: छत ढलाई के बाद तराई और गर्मी में ढलाई और तराई। बल्ली के दिन विस्तार से: शटरिंग कितने दिन बाद खोलें।
कहाँ गड़बड़ होती है

छह ग़लतियाँ जिन्हें कोई बोरी ठीक नहीं करती

हर चित्र में बाईं ओर वजह है और दाईं ओर वह, जो बाद में दिखता है। इनमें से हर एक की शिकायत हम काउंटर पर सुनते हैं।

फ़ालतू पानी

"बहाने के लिए" ऊपर से पानी

दिखता है: बरसात के बाद नीचे की छत पर गीले धब्बे

सीमेंट को जितना पानी नहीं चाहिए, वह सूखकर बारीक छेद छोड़ता है, और पानी इन्हीं छेदों से पार होता है। हर बोरी का पानी सुबह से पहले तय कीजिए: हम M20 में 50 kg की बोरी पर 25 लीटर तय करते हैं।

वाइब्रेटर नहीं

वाइब्रेटर नहीं, या सिर्फ़ किनारों पर

दिखता है: शटरिंग खुलने पर मधुमक्खी के छत्ते जैसे खोखले

फँसी हवा नंगी गिट्टी की जेबें छोड़ जाती है। ये छत को कमज़ोर करती हैं और पानी को सीधा पार कराती हैं। बुलबुले बंद होने तक हर हिस्से में सुई चलाइए।

3 दिन 3 दिन तराई

तीन दिन में तराई बंद

दिखता है: छत के ऊपर बाल जैसी दरारों का जाल

सबसे आम ग़लती, और सबसे महँगी। मिश्रित सीमेंट की छत को 10 दिन गीला चाहिए, गर्मी में 14। अच्छी बोरी ख़रीदकर तीन दिन तराई करना, अच्छी बोरी का पैसा पानी में डालना है।

जल्दी बल्ली हटी

बल्ली जल्दी निकाल ली

दिखता है: छत में झोल, या बीच में आर-पार दरार

मिश्रित सीमेंट शुरू के दिनों में धीरे ताकत पकड़ता है। बल्ली पूरे 14 दिन रहने दीजिए। अगले काम के लिए जल्दी निकाली, तो छत अपना वज़न उठाने लायक होने से पहले ही उठाने लगती है।

0 बोरी ख़त्म

बीच ढलाई में बोरी कम पड़ गई

दिखता है: जहाँ ढलाई रुकी, वहाँ सीधी रिसाव की लाइन

जम चुके कंक्रीट से सटाकर डाला गया ताज़ा कंक्रीट पूरा नहीं जुड़ता। सुबह से पहले सारी बोरियाँ, एक ही तरह की, मँगवा लीजिए। फिर भी ऐसा हो जाए तो: ढलाई बीच में रुक जाए तो।

सीलन वाला फ़र्श

बोरियाँ सीलन वाले फ़र्श पर

दिखता है: सख़्त गाँठें, और कमज़ोर कंक्रीट

ज़रा सी नमी में सीमेंट जमने लगता है। बोरियाँ तख़्ते या प्लास्टिक पर, दीवार से हटाकर, ढककर रखिए। ढलाई के पास मँगवाइए और पैकिंग के लगभग तीन महीने में लगा दीजिए: सीमेंट कितना पुराना चलेगा।

कितनी बोरी

आपकी छत के लिए सीमेंट, बालू और गिट्टी

छत का नाप डालिए। हिसाब M20 (1:1.5:3) से है, जो घर की छत का आम मसाला है। 1000 sq ft की छत में 4 इंच पर लगभग 77 बोरी, 5 इंच पर 96 और 6 इंच पर 115। पूरा तरीका: छत ढलाई में कितना सीमेंट लगेगा।

छत का क्षेत्रफल: — sq ft · मोटाई इंजीनियर के नक्शे से: लेंटर कितना मोटा

आपकी लिस्ट

UltraTech Premium, 50 kg—सूखा आयतन = गीला × 1.54; 5.5 भाग में 1 भाग सीमेंट (आम चलन)। 2–3 बोरी फ़ालतू रखिए।—
बालू—1.5 भाग
गिट्टी, 20 mm—3 भाग
पानी, ज़्यादा से ज़्यादा—हर बोरी पर 25 लीटर तक (M20 के लिए हमारा साइट का आँकड़ा)। वाइब्रेटर चल सके तो कम पानी बेहतर।
WP+200—हर 50 kg बोरी पर 200 ml (UltraTech)—
Hi-Flex, 2 कोट—14–15 sq ft प्रति kg; कम न पड़े इसलिए 14 से हिसाब (UltraTech)। मुँडेर का हिस्सा अलग।—
सामान का कुलरेट पूछें
यह लिस्ट व्हाट्सऐप पर भेजें

सिर्फ़ छत: बीम, छज्जा और सीढ़ी अलग। भाव आज के रेट से भरे जाते हैं। सरिया, बाँधने का तार और दिन का बाकी सामान: छत ढलाई किट · किसी भी मसाले या हिस्से के लिए: सीमेंट, बालू, गिट्टी कैलकुलेटर।

ढलाई के लिए हमारी दुकान पर

बोरियाँ, और उनके साथ लगने वाला सामान

जो साइज़ या सामान दुकान पर न हो, हम मँगवा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। हर बोरी का आज का भाव: सीमेंट रेट। तीनों छत वाली बोरियाँ आमने-सामने: Premium, Super और Weather Plus की तुलना।

लोग हमसे जो पूछते हैं

छोटे जवाब

छत ढलाई के लिए सबसे अच्छा सीमेंट कौन सा है?

बिहार में घर की छत के लिए UltraTech Premium या UltraTech Super। UltraTech खुद Premium को छत, कॉलम, बीम और रूफ़िंग के लिए बताता है, और Super को जल्दी ताकत पकड़ने वाला modified PPC कहता है। अगर ऊपर की मंज़िल बनने से पहले छत एक बरसात खुली रहेगी, या प्लॉट नीचा और सीलन वाला है, तो Weather Plus लीजिए। पूरी तराई हो तो सादा PPC भी मज़बूत छत देता है।

क्या छत के लिए OPC 53 ग्रेड ज़रूरी है?

नहीं। 53 सीमेंट के अपने टेस्ट क्यूब की ताकत है, आपकी छत की नहीं। घर की छत आम तौर पर M20 कंक्रीट की होती है, और तय पानी, ठीक वाइब्रेटर और 10 से 14 दिन गीली तराई से मिश्रित सीमेंट 28 दिन में M20 तक पहुँच जाता है (IS 456)। OPC 53 तब काम का है जब शटरिंग जल्दी खोलनी हो; बिहार की गर्मी में उसकी ज़्यादा गर्मी से कम तराई पर दरारें ज़्यादा आती हैं।

UltraTech Weather Plus ढलाई के लिए कैसा है?

अच्छा है। यह पूरा सीमेंट है, बाकी सीमेंट की तरह ही मिलाइए, डालिए और तराई कीजिए; UltraTech इसे पानी रोकने वाला बनाता है। जब छत एक बरसात खुली रहनी हो या प्लॉट सीलन वाला हो, तब यही सही है। छत की कोटिंग की जगह यह नहीं लेता: तराई और सुखाने के बाद ऊपर Hi-Flex लगाइए।

क्या सादा PPC सीमेंट छत के लिए ठीक है?

हाँ। UltraTech खुद कहता है कि PPC से RCC का काम हो सकता है, ख़ासकर घरों में। यह शुरू में धीरे ताकत पकड़ता है, इसलिए कम से कम 10 दिन (गर्म-सूखे मौसम में 14 दिन) गीला रखिए और बल्ली पूरे दिन रहने दीजिए।

Premium या Super: छत में कौन सा?

दोनों छत की बोरियाँ हैं। UltraTech Premium को छत और रूफ़िंग के लिए बताता है, और कहता है कि उस पर सल्फ़ेट-क्लोराइड का असर कम होता है, जो पानी के पास काम आता है। ईंट-जुड़ाई और पलस्तर में भी एक ही बोरी चाहिए तो Super। छत के लिए कोई एक चुनिए और पूरी ढलाई उसी से कीजिए।

एक बोरी सीमेंट में कितना WP+200 डालें?

हर 50 kg बोरी पर 200 ml, जैसा UltraTech की Weather Pro पुस्तिका में लिखा है। सूखे मसाले को आधे पानी से मिलाइए, बाकी आधे पानी में WP+200 घोलकर फिर डालिए। 96 बोरी में 19.2 लीटर लगेगा, यानी 20 लीटर का एक डिब्बा। Weather Plus के साथ दोनों में से एक ही लीजिए; दोनों साथ पर UltraTech कोई सलाह नहीं देता। और जानिए: WP+200 कितना डालें।

छोटे लेंटर के लिए कौन सा सीमेंट?

कमरे या सीढ़ी घर के ऊपर का छोटा लेंटर भी उसी बोरी से ढालिए जिससे बड़ी छत: Premium या Super, और अगर खुला रहना है तो Weather Plus। वही M20 मसाला, वही पानी की हद, वही तराई के दिन।

1000 sq ft की छत में कितनी बोरी सीमेंट लगेगा?

M20 (1:1.5:3) में सिर्फ़ छत के लिए: 4 इंच मोटाई पर लगभग 77 बोरी, 5 इंच पर 96 और 6 इंच पर 115। बीम, छज्जा और सीढ़ी अलग। अपनी छत का हिसाब ऊपर के कैलकुलेटर से निकालिए।

अभिषेक रंजन
डिप्लोमा सिविल इंजीनियर, तश्या वेंचर्स

मुज़फ़्फ़रपुर में हमारी रेवा रोड वाली दुकान पर सिविल इंजीनियर। इस पेज पर हर बोरी के बारे में जो लिखा है, वह UltraTech की अपनी बात है, 12 नवंबर 2026 को मिलाई गई; तराई, बल्ली और पानी के अंक IS 456 से हैं। जहाँ UltraTech कुछ नहीं बताता, वहाँ पेज यह साफ़ कहता है और बताता है कि बोरी पर क्या पढ़ें।

ये अंक कहाँ से हैं

  1. UltraTech, UltraTech Premium: high-reactive silica और स्लैग का मेल, 28 दिन की बेहतर ताकत, छत, कॉलम, बीम और रूफ़िंग के लिए, सल्फ़ेट-क्लोराइड से बचाव।
  2. UltraTech, UltraTech Super: OPC 53 और PPC के गुणों वाला modified PPC, जल्दी ताकत, शटरिंग जल्दी खुलना, इस्तेमाल में छत, बीम, कॉलम।
  3. UltraTech, UltraTech Weather Plus: पानी रोकने वाला, बारीक छेद भरता है, पूरे घर के लिए सलाह। ग्रेड नहीं लिखा।
  4. UltraTech, Difference between OPC and PPC: slab, column, beam के लिए OPC; गर्म मौसम के लिए PPC; तराई ठीक न हो तो OPC की गर्मी से दरार; PPC से RCC हो सकता है।
  5. UltraTech, Weather Pro वाटरप्रूफ़िंग पुस्तिका: WP+200 हर 50 kg पर 200 ml, आधे पानी के साथ, डिब्बे 200 ml से 100 L; Hi-Flex 14–15 sq ft प्रति kg, दो कोट कम से कम 8 घंटे के अंतर पर, 12 और 24 kg।
  6. BIS, IS 456:2000 सादा और प्रबलित कंक्रीट: तालिका 5 (RCC के लिए सबसे नीचे M20), पानी: 50 kg की बोरी पर 25 L (w/c 0.5, मध्यम एक्सपोज़र के लिए IS 456 की सीमा, जो हम इस्तेमाल करते हैं), धारा 11.3.1 (शटरिंग खोलने का समय), धारा 13.5.1 (तराई: OPC 7/10 दिन, मिश्रित 10/14 दिन), धारा 26.4 (कवर)।
  7. हमारे सप्लायर के बिल: Super और Weather Plus की खेप PPC और कम्पोज़िट (PCC) दोनों में आती है।

अपनी छत का नाप और तारीख़ भेजिए

हम आपकी छत के लिए बोरियाँ, WP+200 और Hi-Flex की लिस्ट, आज के दाम के साथ, व्हाट्सऐप पर भेज देंगे।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com